राष्ट्रीय

अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

Mukhtar Ansari: सुप्रीम कोर्ट ने माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की बहु और अब्बास अंसारी की पत्नी निखहत को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने मानवीय आधार पर जमानत दी है। बता दें कि निकहत पर जेल में अवैध रुप से पति अब्बास से मिलने का आरोप है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Aug 2023, 5:54 PM IST
Supreme Court grants bail to Abbas Ansari wife Nikhat Bano
Supreme Court grants bail to Abbas Ansari wife Nikhat Bano

Mukhtar Ansari: पूर्वांचल का माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की बहु निकहत को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। उत्तर प्रदेश की मऊ सदर विधानसभा सीट से विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत को उनके एक साल के बच्चे को देखते हुए मानवीय आधार पर जमानत दी गई है।

हाईकोर्ट ने खारिज की थी जमानत याचिका

गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निकहत बानो की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की पीठ ने आरोपों की गंभीरता और मामले में संलिप्तता को देखते हुए यह याचिका को खारिज किया था।


जेल में अवैध रुप से मिलने का आरोप


बता दें कि चित्रकूट जेल में अपने पति अब्बास अंसारी से अवैध रूप से मिलने के आरोप में निकहत को 10 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया था कि निकहत के पास से 2 मोबाइल के अलावा विदेशी मुद्रा और आपत्तिजनक सामान बरामद हुए थे।

पुलिस ने 17 फरवरी को निकहत और उसके ड्राइवर को रिमांड पर लिया था। निकहत की रिमांड 3 दिन और उसके ड्राइवर की रिमांड 5 दिन की थी।

जेल अधीक्षक हुए थे सस्पेंड

चित्रकूट रगौली जेल थाने के प्रभारी एएसआई श्यामदेव सिंह की शिकायत पर जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, डिप्टी जेलर, एक सिपाही, अब्बास की पत्नी निकहत और उनके वाहन चालक नियाज अहमद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में जेल अधीक्षक और सात अन्य कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।

Updated on:
11 Aug 2023, 5:54 PM IST
Published on: