राष्ट्रीय

G Krishnaiah Murder Case: आनंद मोहन को वापस जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की समय से पहले रिहाई

G Krishnaiah murder case : G कृष्णैया हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई रद्द की। उन्हें एक महीने के भीतर सरेंडर करना होगा।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 12:02 PM IST
Anand Mohan Supreme Court verdict
Anand Mohan Supreme Court verdict :सुप्रीम कोर्ट का आदेश: आनंद मोहन को एक महीने में करना होगा सरेंडर (फोटो सोर्स: ANI)

Anand Mohan Supreme Court verdict: IAS अधिकारी जी. कृष्णैया हत्याकांड में दोषी पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने गुरुवार को उन्हें सजा में छूट देकर रिहा करने का बिहार सरकार का फैसला रद्द कर दिया और एक महीने के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया।

तय समय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर सक्षम प्राधिकारी को कानून के अनुसार कार्रवाई कर उन्हें हिरासत में लेना होगा। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया की याचिका पर यह फैसला सुनाया।

Anand Mohan Supreme Court Verdict: जेल नियमों में बदलाव भी रद्द

अदालत ने बिहार जेल मैनुअल में 10 अप्रैल 2023 को किए गए संशोधन को असंवैधानिक करार दिया। इसके जरिए ड्यूटी पर तैनात लोक सेवक की हत्या के दोषियों की समय से पहले रिहाई पर लगी विशेष रोक हटाई गई थी।

पीठ ने माना कि राज्य सरकार इस चुनिंदा बदलाव के पीछे तर्कसंगत और वैध सार्वजनिक उद्देश्य साबित नहीं कर सकी। संशोधन को मनमाना और संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन माना गया।

कोर्ट ने 24 अप्रैल 2023 का रिहाई आदेश भी रद्द किया। आनंद मोहन 27 अप्रैल 2023 को सहरसा जेल से बाहर आए थे। फैसले में पीठासीन जज की पुरानी राय के इस्तेमाल को भी निर्णय प्रक्रिया की गंभीर खामी माना गया। यह राय 2021 में तब ली गई थी, जब वह रिहाई पर विचार के पात्र भी नहीं थे।

सजा से लेकर रिहाई और फिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक का घटनाक्रम

तारीखप्रमुख घटनाक्रम
5 दिसंबर 1994तत्कालीन गोपालगंज के जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की मुजफ्फरपुर में हत्या।
3 अक्टूबर 2007ट्रायल कोर्ट ने आनंद मोहन को हत्या और हत्या के लिए उकसाने का दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई।
दिसंबर 2008पटना हाईकोर्ट ने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदला। अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी किया।
जुलाई 2012सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी।
अप्रैल 2023बिहार सरकार ने जेल नियमावली में संशोधन कर सरकारी कर्मचारियों की हत्या के दोषियों को भी समयपूर्व रिहाई के लिए पात्रता प्रदान की।
24 अप्रैल 2023सजा में छूट मिलने के बाद आनंद मोहन जेल से रिहा हुए।
26 नवंबर 2026सुप्रीम कोर्ट ने समयपूर्व रिहाई का फैसला रद्द कर एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया।
Updated on:
26 Nov 2026, 12:02 PM IST
Published on: