26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / हरियाणा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो घायल और एक गिरफ्तार

हरियाणा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो घायल और एक गिरफ्तार

Encounter In Haryana: हरियाणा में एक एनकाउंटर का मामला सामने आया है। सोनीपत में तीन बदमाशों के खिलाफ रोहतक पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सोनीपत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 26 Nov 2026, 10:20 AM IST

Haryana Encounter

हरियाणा में एनकाउंटर (Photo - IANS)

हरियाणा (Haryana) में देर रात एनकाउंटर का मामला सामने आया है। सोनीपत (Sonipat) के गोहाना में रोहतक एसटीएफ (Rohtak STF) और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से गोलीबारी हुई। इस एनकाउंटर में दो बदमाश राहुल उर्फ ​​नन्हा और विकास उर्फ ​​विक्की घायल हो गए, जबकि कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया गया। इस एनकाउंटर के दौरान पीएसआई मनदीप को भी गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने की वजह से मनदीप की जान बच गई।

कौन थे बदमाश?

जिन बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, वो कुछ दिन पहले एक प्रॉपर्टी डीलर पर हुए हमले के मामले में वॉन्टेड थे। साथ ही तीनों आरोपियों पर 12 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस तीनों बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। नन्हा और विक्की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज के बाद दोनों को गिरफ्त में ले लिया जाएगा। दोनों के पैर में गोली लगी है।

क्या है मामला?

सिकंदरपुर माजरा-खेड़ी डमकान रोड पर हुए इस एनकाउंटर के बारे में बात करते हुए रोहतक एसटीएफ के इंचार्ज योगेंद्र दहिया ने बताया, "21 सितंबर को एक घटना की जानकारी मिली थी, जब ऋषि पुथला कोर्ट परिसर से निकल रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी पर गोलियाँ चलाई गई थीं। उनकी गाड़ी बुलेटप्रूफ होने की वजह से वह बच गए।"

पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने की गोलीबारी

दहिया ने आगे बताया, "इसके बाद आज हमें सूचना मिली कि जिन लोगों ने कोर्ट परिसर के बाहर ऋषि पुथला पर गोलियाँ चलाई थीं, वो इसी इलाके में मौजूद हैं। वो सिकंदरपुर माजरा के आसपास थे। हमने छापेमारी की और हमारी जानकारी सही निकली। जब हमने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियाँ चला दीं। इसके जवाब में अपनी जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने आरोपियों के पैरों की तरफ गोली चलाई, जिससे वो घायल हो गए। इसके बाद घायल लोगों को गोहाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर तीन लोग मौजूद थे। विक्की (जिसे विकास या विक्की राबड़ा भी कहा जाता है), राहुल (उर्फ नन्हा) और कृष्ण (उर्फ बगाना)। राहुल और विक्की घायल हुए हैं।"