राष्ट्रीय

रविशंकर प्रसाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस का तंज, सुप्रिया श्रीनेत ने BJP से पूछे तीन सवाल

BJP Congress Controversy: रविशंकर प्रसाद के राहुल गांधी पर दिए बयान के बाद सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी पर पलटवार किया है। उन्होंने विदेशी मीडिया की रिपोर्टों को भारत-विरोधी बताने के रवैये पर सवाल उठाए हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 7:44 PM IST
Congress news
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत(फोटो-IANS)

Congress: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने विदेशी मीडिया की रिपोर्टों को भारत-विरोधी बताने के बीजेपी के रवैये पर सवाल उठाए। सुप्रिया ने कहा कि जब विदेशी मीडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, भारतीय अर्थव्यवस्था, रुपये की गिरती कीमत और देश में मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल उठाता है, तो उसे भारत-विरोधी करार दिया जाता है। सुप्रिया श्रीनेत की यह प्रतिक्रिया रविशंकर प्रसाद की उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आई है, जिसमें बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयानों पर आपत्ति जताई थी। रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी विदेशों में भारत की अर्थव्यवस्था और देश की छवि को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।

'विदेशी मीडिया सवाल उठाए तो उसे भारत-विरोधी बता दिया जाता है'


सुप्रिया श्रीनेत ने रविशंकर प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि उनसे इस तरह की प्रेस कॉन्फ्रेंस कराई जाती हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास बीजेपी सांसद से तीन सवाल हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब द न्यूयॉर्क टाइम्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित विभाजनकारी एजेंडे या दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों पर रिपोर्ट करता है, तो उसे भारत-विरोधी बताया जाता है। इसी तरह, जब द इकोनॉमिस्ट भारतीय अर्थव्यवस्था, रुपये की गिरती कीमत और GDP के आंकड़ों पर सवाल उठाता है, तब भी उसे भारत-विरोधी करार दिया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि द वॉल स्ट्रीट जर्नल और द वॉशिंगटन पोस्ट जैसे विदेशी अखबार जब भारत में मीडिया की स्वतंत्रता, सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई और विपक्ष के कथित उत्पीड़न पर टिप्पणी करते हैं, तब भी उन पर इसी तरह के आरोप लगाए जाते हैं।

'20 लोगों के सर्वे को भी BJP बता रही बड़ी उपलब्धि'


सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि अब पार्टी 20 लोगों पर आधारित सर्वे को भी बड़ी उपलब्धि की तरह पेश कर रही है। उन्होंने इसकी तुलना डूबते हुए व्यक्ति को मिले सहारे से की। कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को वैशाली से लेकर दिल्ली तक लोगों से बार-बार तालियां बजाने की अपील करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की स्थिति ऐसी हो गई है कि पार्टी को संभालने वाला कोई नहीं बचा है।

रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा था?


इससे पहले बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयानों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी विदेश यात्रा के दौरान भारत को नकारात्मक रूप में पेश कर रहे हैं और देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर बता रहे हैं।

Updated on:
23 Nov 2026, 7:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जामा मस्जिद थाना चाकूबाजी मामले में पुलिस का बयान आया सामने, फायरिंग में आरोपी के पैर में लगीं 6 गोलियां

गायकवाड़ दंपती की मौत के मामले में नया मोड़, BJP पार्षद का दावा- मेरा बेटा नहीं चला रहा था कार, पुलिस ने गलत बनाया आरोपी

वारिस पठान ने लगाया आज़म खान पर जहर उगलने का आरोप, कहा – ‘गलत बयानबाजी के लिए माफी मांगनी चाहिए’

‘नाम बदलने से इतिहास नहीं मिटा सकते’, पश्चिम बंगाल का नाम बदलने पर बोले रितब्रत बनर्जी

चिराग पासवान संग शादी की खबरों पर पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी और अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, आरुषि निशंक ने खोले मुलाकात के राज