राष्ट्रीय

Sushil Modi Dies: विशेष विमान से पटना लाया जाएगा सुशील मोदी का पार्थिव शरीर, राजधानी के गुलाबी घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Sushil Modi Dies: बिहार भाजपा के दिग्गज नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार की शाम दिल्ली में निधन हो गया।
less than 1 minute read
Feature image

Sushil Modi Dies: बिहार भाजपा के दिग्गज नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार की शाम दिल्ली में निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। सुशील मोदी के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर शोक जताया है।

राजधानी के गुलबी घाट पर होगा अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 9.30 बजे उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से पटना लाया जाएगा। एयरपोर्ट से राजेंद्र नगर आवास पर पार्थिव शरीर पहुंचेगा। देह को उनके निजी आवास राजेंद्र नगर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। आवास के बाद बीजेपी कार्यालय भी ले जाया जायेगा। बीजेपी कार्यालय से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद पटना के गुलाबी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक

उनके निधन की खबर पहुंचने के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और राज्‍यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्‍होंने सार्वजनिक जीवन में उनके उच्च आदर्शों को याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को अपना मूल्यवान सहयोगी और मित्र बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बिहार में भाजपा के उत्थान और जीएसटी के पारित होने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी याद किया।

Updated on:
14 May 2024 07:49 am
Published on:
14 May 2024 07:49 am