Chandranath Rath News: पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि हत्या में इस्तेमाल की गई कार झारखंड से लाई गई थी और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी।
Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी पड़ोसी राज्य झारखंड से लाई ग थी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है। मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों में से एक मयंक राज मिश्रा ने पूछताछ में कबूल यह बात कबूली है।
मयंक ने कहा कि उसे झारखंड के एक व्यक्ति ने यह गाड़ी झारखंड से उत्तर 24 परगना जिले के बारासात तक पहुंचाने का ठेका दिया था। बारासात उस जगह के काफी करीब है, जहां मध्यमग्राम चौराहे पर रथ की हत्या की गई थी।
मयंक ने यह भी स्वीकार किया कि वह गाड़ी को झारखंड से चलाकर बारासात लाया और वहां एक सुनसान जगह पर गाड़ी की नंबर प्लेट बदलकर नकली नंबर प्लेट लगा दी। असली नंबर प्लेट पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में पंजीकृत थी।
पूछताछ के दौरान मयंक ने यह भी कबूल किया कि उसे इस गाड़ी को झारखंड से बारासात पहुंचाने के लिए 1 लाख रुपये दिए गए थे। गाड़ी पहुंचाने के बाद वह हावड़ा स्टेशन गया, वहां से ट्रेन पकड़कर बक्सर पहुंचा, जहां बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम 4 मई को घोषित हुए थे। चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद 6 मई को शुभेन्दु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या हुई थी।
बताया गया कि 6 मई की रात रथ एक पार्टी कार्यक्रम से लौटकर मध्यमग्राम स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी झारखंड से लाई गई चार पहिया गाड़ी ने उनके वाहन को एक चौराहे पर रोक लिया।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, जैसे ही रथ की गाड़ी रुकी, काफी देर से उनका पीछा कर रही दो बाइक में से एक उनके वाहन के पास आकर रुकी। बाइक सवार हमलावर ने बेहद करीब से 10 गोलियां चलाईं।
इस हमले में चंद्रनाथ रथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चालक बुद्धदेव बेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, अब उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।
सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि अगर चंद्रनाथ रथ उनके निजी सहायक नहीं होते, तो उनकी हत्या नहीं की जाती। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर सीट से 15 हजार से अधिक वोटों से हराया था।