15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘5 रुपये बढ़ा दो मोदीजी, लेकिन…’, पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने पर RJD ने ऐसे कसा तंज

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी तीखा हमला बोला है।

2 min read
Google source verification
RJD Attack on PM Modi

RJD Attack on PM Modi

RJD Attack on PM Modi Petrol Diesel Price Hike: देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल के दाम में 3.01 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, इसके साथ ही नएई कीमत 108.55 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 2.85 रुपये महंगा होकर अब 94.63 प्रति लीटर में बिक रह रहा है। पेट्रोल ओर डीजल के दाम बढ़ने के बाद विपक्ष मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोल रही है। इस कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

'चाहे तो रेट और पांच रुपये बढ़ा दो मोदी जी'

आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी तीखा हमला बोला है। पोस्टर पर तंज कसते हुए लिखा,'चाहे तो रेट और पांच रुपये बढ़ा दो मोदी जी, लेकिन आप काजू की रोटी के साथ-साथ पिस्ता, बादाम और छुहारे का अचार भी खाओ। 5 राज्यों में चुनाव प्रचार कर-कर के आप थक गए होंगे।'

'काजू की रोटी और आयातित मशरूम की सब्जी जारी रहे'

लाल प्रसाद यादव की पार्टी आजेडी ने पोस्ट में सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,'चाहे देश पर आर्थिक संकट आए या वैश्विक ऊर्जा विपदा, मोदी जी, एवं समस्त भाजपाइयों, उनके मंत्री-संतरी तथा नागपुरी संतरों की शान, पहनान और खान-पान में कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी! काजू की रोटी और आयातित मशरूम की सब्जी जारी रहे! सम्राट चौधरी के 100 गाड़ियों के काफिले वाला भौकाल भी जारी रहे! अगर इसमें कोई कमी आ गई तो 'अमृतकाल' विषैला नहीं हो जाएगा?'

'सम्राट चौधरी के 100 गाड़ियों वाला काफिले'

पोस्ट में आगे लिखा, 'सम्राट चौधरी के 100 गाड़ियों वाले काफिले का जलवा कायम रहना चाहिए! अगर इसमें जरा भी कमी आई, तो क्या 'अमृत काल' जहरीला नहीं हो जाएगा?? ED, IT, CBI और ECI के भ्रष्ट अधिकारियों के खर्च भी सिर्फ आपको ही उठाने होंगे! रिटायरमेंट के बाद की उनकी जरूरतों और पोस्टिंग का इंतजाम भी सिर्फ आपको ही करना होगा! पूरा देश सिर्फ आपका ही है! देश तो बाद में आया! आप पहले आए! श्री श्री 108 मोदी जी के परम पूजनीय चरणों की जय हो! अमृत काल की जय हो! अंधी आस्था और उसके अंधे भक्तों की जय हो!'