राष्ट्रीय

‘टीएमसी सरकार ने ही मेरे बेटे को मरवाया है, शुभेन्दु अधिकारी मेरे साथ हैं और रहेंगे’, चंद्रनाथ रथ की मां ने दिया बड़ा बयान

Chandranath Rath Murder Case: मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या को लेकर चंद्रनाथ रथ की मां ने टीएमसी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछली सरकार ने ही मेरे बेटे का मर्डर करवाया है। सीएम शुभेन्दु अधिकारी को लेकर उन्होंने कहा कि वो हमेशा मेरे साथ हैं।

2 min read
May 17, 2026
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेन्दु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या बंगाल चुनाव परिणाम के दो दिन बाद ही कर दी गई थी। शुभेन्दु अधिकारी का शपथ ग्रहण भी नहीं हुआ था, उससे पहले चंद्रनाथ रथ की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच बंगाल के साथ कई राज्यों की पुलिस भी कर रही है। इस मामले में चंद्रनाथ रथ की मां का बयान सामने आया है। जिसमें वो पिछली सरकार पर आरोप लगा रही हैं। उनका कहना है कि पिछली सरकार ने ही मेरे बेटे का मर्डर करवाया है। इससे पहले भी वो इस प्रकार का दावा कर चुकी हैं।

चंद्रनाथ रथ की मां ने क्या कहा?


पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी रविवार को उनसे मिलने उनके घर पहुंचे थे। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने मेरे बेटे को याद किया। वे मेरे परिवार के साथ थे और आने वाले दिनों में भी मेरे साथ रहेंगे। उन्होंने आगे जोड़ा कि आज, मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे बेटे की मौत में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह ने मेरे बेटे की मौत के मामले को अपने हाथों में ले लिया है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। जांच को आगे बढ़ने दीजिए, फिर हम असली दोषियों को पकड़ पाएंगे।

टीएमसी सरकार ने ही मेरे बेटे को मरवाया है- चंद्रनाथ रथ की मां


मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे बेटे का कोई राजनीतिक जुड़ाव नहीं था। टीएमसी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वे उस हार को स्वीकार नहीं कर पाए जो तत्कालीन मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) को भवानीपुर में मिली थी। जिस तरह से अभिषेक बनर्जी ने सरेआम धमकी भरे बोल बोले, उससे मेरी निजी राय है कि उस समय की सत्ताधारी पार्टी ने ही मेरे बेटे की हत्या की है। मैं दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा चाहती हूं।

केस में क्या है लेटेस्ट अपडेट?


इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। देश के अलग-अलग राज्यों में कई जगह छापेमारी की गई है। अब तक कई आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चूका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मर्डर के लिए 70 लाख की सुपारी दी गई थी। सीबीआई इस मामले मामले की जांच कई पहलुओं से कर रही है।

ये भी पढ़ें

Kerala : शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस खेमे में हलचल, चेन्निथला का बड़ा बयान-‘हर दिग्गज को कैबिनेट में जगह मिलना नामुमकिन’
Published on:
17 May 2026 09:55 pm
Also Read
View All
PM मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान: ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से नवाजे गए प्रधानमंत्री, मिला 31वां अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड

PM मोदी के स्वीडन दौरे का मेगा आगाज, ग्रीन ट्रांजिशन और AI तकनीक को बूस्ट करने पर रहेगा दोनों देशों का फोकस

VIDEO: स्वीडन की धरती पर गूंजी बंगाली धुन! PM मोदी के स्वागत में प्रवासी भारतीयों ने बांधा ऐसा समां, झूम उठे लोग

‘गाय का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाओ’, बंगाल में बीजेपी विधायक की अजीबोगरीब डिमांड, टीएमसी अब ले रही चुटकी

Kerala : शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस खेमे में हलचल, चेन्निथला का बड़ा बयान-‘हर दिग्गज को कैबिनेट में जगह मिलना नामुमकिन’