राष्ट्रीय

Independence Day 2021 : स्वतंत्रता दिवस पर छात्र ऐसे तैयार करें प्रभावशाली निबंध

Independence Day 2021: विद्यार्थी स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर निबंध लिख सकते हैं। वह निबंध लिखते समय इन बातों का विशेष रुप से ध्यान रखें।

less than 1 minute read
Aug 15, 2021
75th independence day 2021

15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। तभी से इस दिन को देशवासी उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। विद्यार्थी इस विषय पर निबंध लिखने के लिए कुछ इस तरह तैयारी करें।

विद्यार्थियों को निबंध सरल भाषा और स्पष्ट शब्दों में लिखना चाहिए। इसी के साथ समय और शब्द सीमा का भी ध्यान रखना चाहिए। कोशिश करें कि निबंध में सभी महत्वपूर्ण बातें आ जाए। उसमें कोई भी बात दोबारा या एक से अधिक बार नहीं लिखी जाए। एक बार निबंध लिखने के बाद उसे ठीक से पढ़ लेना चाहिए। ताकि उस में कुछ सुधार की गुंजाइश हो तो ठीक किया जा सके।

निबंध लिखते समय इन बातों का रखें ध्यान.....

-निबंध जिस विषय पर लिखा जा रहा है। उससे संबंधित सभी बातों का समावेश होना चाहिए।

-निबंध लिखने से पहले उस विषय से संबंधित सभी जानकारी एकत्रित कर लें। इसके लिए आप इंटरनेट और किताबों का सहारा भी ले सकते हैं। इस संबंध में जानकार लोगों से भी जानकारी एकत्रित कर सकते हैं।

-निबंध लिखने के लिए सबसे पहले पूर्व में लिखे गए निबंधों को भी एक बार पढ़ लें। जिससे आप अच्छा निबंध लिख सकेंगे।

-निबंध लिखने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार करें। प्रारंभ में क्या लिखना है, मध्य में क्या लिखना है और अंत में क्या लिखना है। फिर इसके बाद निबंध लिखना शुरू करें।

-निबंध की भाषा सरल और स्पष्ट होना चाहिए। निबंध लिखने में शुद्धता हो, गलतियां नहीं होनी चाहिए। रटा रटाया निबंध नहीं लिखें और अपने विचारों और जानकारी के आधार पर निबंध लिखें।

-निबंध में अनावश्यक बातें नहीं लिखें।

-निबंध का शीर्षक ओर उपशीर्षक को रेखांकित करें।

-हमें किसी प्रसिद्ध कवि या महापुरुष से जुड़ी कोई यादें हो तो उसे भी निबंध में लिखना चाहिए।

Published on:
15 Aug 2021 01:27 pm
Also Read
View All