Tamil Nadu Assembly Elections: भाजपा ने तमिलनाडु में 2026 के चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में एल मुरुगन और तमिलिसाई साउंडराराजन को मैदान में उतारा है।
BJP Tamil Nadu Candidate List 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत और राजनीतिक दांव-पेच चल रहे है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को अपने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से जारी इस सूची में कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं, जो राज्य में पार्टी की मजबूत उपस्थिति का संकेत देते हैं।
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को सीट मिलने की अटकलों के बीच, अंतिम उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम शामिल नहीं था। कहा जा रहा था कि पूर्व आईपीएस अधिकारी कोयंबटूर (उत्तर) निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थे, जिसका प्रतिनिधित्व भाजपा की मौजूदा विधायक वनथी श्रीनिवासन कर रही थीं।
केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को अविनाशी (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है, जबकि तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन हाई-प्रोफाइल मायलापुर सीट से चुनाव लड़ेंगी। इन नेताओं को शामिल करना भाजपा की उस रणनीति को रेखांकित करता है जिसके तहत वह तमिलनाडु में अपने चुनावी प्रभाव को बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों में अनुभवी और जाने-माने नेताओं को तैनात कर रही है।
पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों में कई निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है:
बीजेपी के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपनी 27 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थगई का नाम भी शामिल है, जो श्रीपेरुम्बुदुर (एससी) सीट से चुनाव लड़ेंगे।
जारी सूची के अनुसार, पॉन्नेरी (एससी) से दुरई चंद्रशेखर, वेलाचेरी से जेएमएच आस्सन मौलाना, श्रीपेरुम्बुदुर (एससी) से के. सेल्वापेरुन्थगई, शोलिंगुर से ए.एम. मुनिरतिनम, उथंगराई (एससी) से आर. कुप्पू सामी, कृष्णगिरि से डॉ. ए. चेल्ला कुमार, पेन्नागरम से जीकेएम तमिल कुमारन, अत्तूर (एससी) से एस.के. अर्थनारी, ईरोड (ईस्ट) से गोपीनाथ पलनियप्पन, उधगमंडलम से बी. रामचंद्रन, कवुंदम्पालयम से के.पी. सूर्या प्रकाश और सिंगनल्लूर से एम.वी. श्रीनिवास नायडू को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके अलावा पार्टी ने थुरैयूर (एससी) से एम. विचु लेनीन प्रसाथ, कुड्डालोर से ए.एस. चंद्रशेखरन, मयिलाडुथुरै से जमाल यूनुस मोहम्मद, अरंथांगी से टी. रामा चंद्रिरन, करैकुडी से एस. मंगुडी, उसिलम्पट्टी से टी. सरवाणा कुमार, सिवकासी से गणेसन अशोकन, तिरुवदाना से रामा करुमानिक्कम, श्रीवैकुंटम से एस. ओर्वशी अमीरथराज, संकरनकोविल (एससी) से संगई गणेशन, अम्बासमुद्रम से वी.पी. दुरई, नंगुनेरी से रूबी मनोहरन, कोलाचेल से डॉ. थरागई कुथबर्ट, विलावनकोड से टी.टी. प्रवीण और किल्लियूर से एडवोकेट एस. राजेश कुमार को टिकट दिया है।
यह सूची एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी की गई है। तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं। सत्तारूढ़ द्रमुक डीएमके के नेतृत्व वाले सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) में कांग्रेस को 28 सीटें आवंटित की गई हैं। कांग्रेस ने इनमें से 27 पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि मेलुर सीट पर अभी फैसला लंबित है। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को होने हैं और नतीजे 4 मई को आएंगे।