राष्ट्रीय

Tamil Nadu Election Results: क्या सीएम स्टालिन आसानी से लगाएंगे कोलाथुर में ‘विजयी चौका’ या मिलेगी टक्कर?

Tamil Nadu Assembly Election Results: तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में आज चुनावी परिणाम सामने आ जाएंगे। कोलाथुर सीट से तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन अपना गढ़ बचाने के लिए उतरे हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या वह आसानी से जीत का चौका लगा पाएंगे या उन्हें टक्कर मिलेगी?

less than 1 minute read
May 04, 2026
MK Stalin

आज, 4 मई को देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश समेत 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम (Assembly Election Results) सामने आ जाएगा। देशभर की नज़र चुनावी परिणामों पर हैं। लोगों को इंतज़ार है कि इन राज्यों में किसकी सरकार बनेगी। क्या सत्तारूढ़ पार्टी की सत्ता बरकरार रहेगी या फिर नया शासन देखने को मिलेगा। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या डीएमके अपनी सत्ता बचाएगी या नई सरकार बनेगी। 234 सीटों में से कोलाथुर सीट हॉट सीट्स में से एक है क्योंकि इस सीट से तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन अपना गढ़ बचाने के लिए उतरे हैं, जहाँ से वह पिछली तीन बार से जीत रहे हैं।

क्या आसानी से लगाएंगे 'विजयी चौका' या मिलेगी टक्कर?

कोलाथुर सीट से स्टालिन के सामने एआईएडीएमके के पी. संथाना कृष्णन, एनटीके के ए. सौंदरापंडियन लूथरसेथ, टीवीके के वीएस बाबू मैदान में हैं। इस सीट को स्टालिन का गढ़ माना जाता है जहाँ से वह 2011, 2016 और 2021 विधानसभा चुनाव में विजयी रहे थे। इस बात भी उनकी जीत तय मानी जा रही है, लेकिन एक्टर विजय की टीवीके पार्टी की एंट्री से मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। ऐसे में देखना होगा कि क्या स्टालिन आसानी से 'विजयी चौका' लगाएंगे या उन्हें अपने गढ़ से टक्कर मिलेगी।

Updated on:
04 May 2026 07:30 am
Published on:
04 May 2026 07:11 am
Also Read
View All