राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भ्रष्टाचार पर घिरी विजय सरकार, अन्नामलाई बोले- ‘कुछ मंत्री मांग रहे कमीशन, मेरे पास ऑडियो रिकॉर्डिंग’

Vijay Government corruption allegations: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की सरकार पर पूर्व बीजेपी नेता के अन्नामलाई ने भ्रष्टाचार और सरकारी टेंडर में कमीशन मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
K Annamalai charges Corruption Allegations C Joseph Vijay Government.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई। (Photo- ANI)

K Annamalai statement on Tamil Nadu Government Corruption: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भ्रष्टाचार के प्रति अपनी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर अक्सर जोर देते रहे हैं, लेकिन अब इसको लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दरअसल, तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने विजय सरकार के कुछ मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि सरकारी टेंडर संभालने वाले ठेकेदारों से कुछ मंत्री कमीशन मांग रहे हैं।

अन्नामलाई ने यह आरोप चेन्नई में अपने संगठन द्वारा रविवार को आयोजित पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लगाया। उन्होंने यहां तक दावा किया कि उनके पास इन कथित लेन-देन से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।

उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री विजय से संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया, 'कुछ मंत्री कह रहे हैं कि वे वोट के लिए पैसा खर्च करके आए हैं, इसलिए दो प्रतिशत, तीन प्रतिशत या चार प्रतिशत हिस्सा दो।'

अन्नामलाई ने आगे कहा, 'यह सच है कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं और हम इसे देखते हैं। पहले बड़े टेंडरों में कमीशन नहीं लिया जाता था, लेकिन अब कुछ मंत्रियों ने कमीशन मांगना शुरू कर दिया है।'

उन्होंने मुख्यमंत्री को याद दिलाते हुए कहा, 'आपने स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में कहा था कि हमारे जीवनकाल में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया जाएगा। मंत्रियों और अधिकारियों पर नियमित सप्ताहांत समीक्षा बैठकों के जरिए लगाम कसिए, क्योंकि अगर लगाम ढीली हुई तो प्रशासन भटक जाएगा।'

'मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कही थी'

सी. जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले स्वतंत्रता दिवस संबोधन में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई थी। उन्होंने करूर में एक रैली के दौरान रिश्वतखोरी के खिलाफ भी सख्त संदेश दिया था।

उन्होंने कहा था, 'जब कोई आपसे रिश्वत मांगे तो सीधे कहिए कि आप पैसे नहीं देंगे। मैं आपके साथ हूं। इसके बाद भी अगर कोई दबाव डालता है, तो उससे कहिए कि हमारा बेटा, हमारा भाई, हमारा विजय इस राज्य पर शासन कर रहा है।'

Updated on:
17 Aug 2026 11:21 am
Published on:
17 Aug 2026 11:17 am
Also Read
View All
रांची में छात्रों के आंदोलन के आगे झुकी हेमंत सरकार, 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने पर बनी सहमति, CID करेगी जांच

Ranchi Student Protest: छात्रों के आंदोलन पर राहुल गांधी ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, कहा-आंदोलनकारी छात्रों से खुद करें मुलाकात

RSS हजार सिर वाला जहरीला सांप है- कर्नाटक के मंत्री यतींद्र सिद्धारमैया ने दिया बयान

‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान, सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस से पूछा- सही कौन थे, मनमोहन सिंह या पी. चिदंबरम?

Ranchi Student Protest : सरकार और छात्रों के बीच आज चौथे दौर की वार्ता, आंदोलनकारी बोले- ‘मानी जाएं मांगे, वरना भुगतना होगा परिणाम’