राष्ट्रीय

‘राहुल गांधी गहरे मानसिक तनाव में, सोनिया और प्रियंका उनका इलाज कराएं’, भाजपा नेता तरुण चुघ का तीखा हमला

Rahul Gandhi: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने राहुल गांधी की मोगैंबो मोदी वाली टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कहा कि लगातार हार की निराशा उनके चेहरे पर साफ दिख रही है। उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया।
2 min read
• •
Oct 11, 2026
tarun chugh counter attack on rahul gandhi
तरुण चुघ और राहुल गांधी (फोटो-ANI/IANS)

Narendra Modi: राहुल गांधी द्वारा मौजूदा मोदी सरकार पर लगातार किए जा रहे जुबानी हमलों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयानों पर जोरदार पलटवार किया है। तरुण चुघ ने कहा कि राहुल गांधी इस समय भारी मानसिक तनाव में हैं। उनके चेहरे पर लगातार मिल रही चुनावी हार से उपजी हताशा और निराशा साफ तौर पर देखी जा सकती है।

इससे पहले राहुल गांधी ने 10 अक्टूबर को चेन्नई में अपने कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' (Chhatron Ki Goonj) के दौरान काल्पनिक पात्रों और कार्टूनों का जिक्र करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था।

मनोचिकित्सक को दिखाएं

तरुण चुघ ने राहुल गांधी के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए उनके परिवार से अपील की। उन्होंने कहा कि मैं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से अनुरोध करता हूं कि वे राहुल की बढ़ती निराशा को गंभीरता से लें, जो अब डिप्रेशन की ओर बढ़ रही है। इसे गंभीरता से लेकर किसी अच्छे मनोचिकित्सक को दिखाना चाहिए।

कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना

राहुल गांधी के साथ-साथ उन्होंने कांग्रेस पार्टी के ऊपर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश कांग्रेस द्वारा किए गए अपराधों को भूला नहीं है। उन्होंने इमरजेंसी लगाकर, लाखों पत्रकारों, मीडिया हाउसों और राजनीतिक नेताओं को जेल में डालकर और सख्त सेंसरशिप लागू करके देश को एक जेल में बदल दिया था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की अपनी पार्टी में ही आंतरिक लोकतंत्र नहीं है, वे हमें लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रहे हैं।

मोदी की तुलना खलनायक से

इससे पहले राहुल गांधी ने ने मोदी को फिल्म मिस्टर इंडिया के खलनायक मोगैंबो से जोड़ा था। उन्होंने कहा कि 'मोगैंबो मोदी' भारत के लोकतंत्र और युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रहे हैं। छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्क्रीन पर फिल्म का सीन दिखाया गया, जिसमें अमरीश पुरी के चेहरे पर मोदी का चेहरा सुपरइंपोज किया गया था। वहीं इसके बाद उन्होंने अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार और अजित डोभाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये सब इस कहानी के मुख्य खलनायक हैं।