11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ईर्ष्या की आग में जल रहे राहुल गांधी’: सुधांशु त्रिवेदी का चेन्नई बयान पर तीखा पलटवार

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर देश को अराजकता और बंटवारे की आग में धकेलने का आरोप लगाया, तमिल भाषा पर हमले के दावे को बताया बेबुनियाद।
2 min read
Google source verification
BJP MP statement

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी के चेन्नई बयान पर तीखा पलटवार, Photo Source@ANI

BJP vs Congress: सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा ​कि, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति ईर्ष्या की आग में जलते हुए, निराशा में डूबे और भारत को अराजकता और बंटवारे की आग में धकेलने के लिए हर जगह घूम रहे हैं। राहुल गांधी ने चेन्नई में एक बार फिर हमारी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेबुनियाद और निराधार आरोप लगाने की कोशिश की है।

सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, उन्होंने कहा कि तमिल भाषा पर हमला हो रहा है, जो पूरी तरह से गलत है। असलियत यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में तमिल भाषा को बहुत सम्मान दिया गया है और इसके विभिन्न पहलुओं को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ावा देने और स्थापित करने के प्रयास किए गए हैं।

राहुल गांधी के दावों को बताया बेबुनियाद

राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम और तमिल भाषा व तमिलनाडु के विकास पर उनकी टिप्पणियों पर BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि उन्होंने दावा किया कि NEET लागू होने से तमिल भाषा पर खतरा है-यह पूरी तरह से गलत दावा है।

असलियत यह है कि PM मोदी के कार्यकाल में तमिल भाषा को बहुत सम्मान दिया गया है। इसके अलग-अलग पहलुओं को न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी आगे बढ़ाने की कोशिशें की गई हैं। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, 'राहुल गांधी का ध्यान बंटवारा करने पर है, जबकि हमारा मकसद भारतीय संस्कृति की सच्ची एकता को बनाए रखना है।'

चेन्नई में ₹13,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर काम हुआ

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, चेन्नई मेट्रो के लिए ₹4,900 करोड़ रुपए के काम हुए। नेशनल हाईवे के लिए ₹3,700 करोड़, कराईकल-परंबूर लाइन के लिए ₹7,750 करोड़, और चेन्नई के VOC और कामराजार पोर्ट समेत तीन पोर्ट्स पर कार्गो और क्रूज़ सुविधाओं को अपग्रेड करना। ये सब बातें खुद-ब-खुद सब कुछ बयां करती हैं। तमिलनाडु में 41 सागरमाला प्रोजेक्ट्स की पहचान की गई है, आज तीन पोर्ट्स को नए प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं, और 2047 तक चेन्नई-कामराजार-कुड्डालोर मेगा-पोर्ट क्लस्टर के लिए सालाना 300 मिलियन टन कार्गो का लक्ष्य तय किया गया है।