11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मुख्यमंत्रियों को याद कर PM मोदी ने तमिलनाडु को दिया संदेश, चेन्नई मेट्रो से लेकर बंदरगाहों तक कई बड़े ऐलान

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के कई पूर्व मुख्यमंत्रियों का जिक्र किया।
2 min read
Google source verification
Narendra Modi Chennai visit

Prime Minister Narendra Modi (फोटो-IANS)

PM Modi latest news: चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कई नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें चेन्नई मेट्रो, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे स्टेशन, बंदरगाह, पेट्रोलियम और शिक्षा-शोध से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्रियों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य के विकास को लेकर उनका संकल्प हमेशा एक जैसा रहा है। उन्होंने बताया कि एक मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें एम. करुणानिधि और जे. जयललिता जैसे दिग्गज नेताओं के साथ काम करने का मौका मिला।

आगे भी जारी रहेगा संकल्प

आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मैंने जयललिता, ओ. पन्नीरसेल्वम, एडप्पादी के. पलानीस्वामी और एम. के. स्टालिन जैसे मुख्यमंत्रियों के साथ मिलकर राज्य की तरक्की के लिए काम किया है। विकास के इसी संकल्प के साथ अब वर्तमान मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के साथ भी तमिलनाडु के विकास की यात्रा को आगे बढ़ा रहा हूं।

उन्होंने कहा कि राज्य में चाहे कोई भी पार्टी या मुख्यमंत्री सत्ता में क्यों न रहे, प्रधानमंत्री का मुख्य उद्देश्य हमेशा से राज्यों की उम्मीदों को पूरा करना और तमिलनाडु के लोगों की सेवा करना रहा है, जिसमें राजनीति से ऊपर उठकर केवल विकास को प्राथमिकता दी जाती है।

मेंट्रो, रेलवे, राजमार्ग का विकास

परिवहन (मेट्रो, रेल और सड़क) के क्षेत्र में विकास के लिए नई परियोजनाओं को शुरू किया गया। पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण में पूनमल्ली से वडापलानी तक के नए हिस्से का उद्घाटन किया। करीब 4,900 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस हिस्से की लंबाई लगभग 15 किलोमीटर है।

वहीं, 3,700 करोड़ रूपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इससे मदुरै, सलेम और नागपट्टिनम सहित क्षेत्रों में आवागमन और माल ढुलाई को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पांच रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित कर उद्घाटन किया गया।

बंदरगाहों और उद्योगों को बढ़ावा देने वाली योजनाएं

पीएम मोदी ने चेन्नई पोर्ट, कामराजर पोर्ट और वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इन योजनाओं का उद्देश्य माल रखने और ढुलाई की क्षमता बढ़ाना, कंटेनर परिवहन को बेहतर बनाना और व्यापार से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार करना है।

1,620 करोड़ की ल्यूब ऑयल परियोजना

चेन्नई के मनाली स्थित चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की रिफाइनरी में 1,620 करोड़ रुपये की ल्यूब ऑयल बेस स्टॉक्स परियोजना की आधारशिला रखी गई। इसकी उत्पादन क्षमता सालाना 2.70 लाख मीट्रिक टन है। इससे भारत में उच्च गुणवत्ता वाले लुब्रिकेंट बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।