
Paytm, Phone, और Google Pe को टक्कर देने के लिए मार्केट में एक और यूपीआई ऐप आने वाला है। इस भारतीय रिजर्व बैंक से हरी झंडी मिल गई है। दरअसल,Tata Group ने ऑनलाइन पेमेंट ऐप्लिकेशन मार्केट में एंट्री कर ली है। टाटा ने अपने यूपीआई ऐप का नाम Tata Pay रखा है। जिसे आरबीआई ने 1 जनवरी को एग्रीगेटर लाइसेंस जारी कर दिया है। यानी अब कंपनी E-Commerce ट्रांजैक्शन कर सकती है। Tata Pay, कंपनी की डिजिटल यूनिट Tata Digital का भाग है। इसी के जरिए से टाटा समूह डिजिटल बिजनेस करता है।
[typography_font:14pt;" >RBI से मिला लाइसेंस
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने टाटा पे को 1 जनवरी 2024 को एग्रीगेटर लाइसेंस दे दिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डेटा के मुताबिक, टाटा ग्रुप ने इससे पहले प्रीपेड पेमेंट बिजनेस (मोबाइल वॉलेट) में भी लॉन्च किया था। लेकिन इसका अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। जिसके बाद कंपनी ने इसे साल 2018 में सरेंडर कर दिया था।
यह भी पढ़ें: Paytm, PhonePe का यूज करने वालों की आईडी हो सकती है बंद, जल्द कर लें ये काम