राष्ट्रीय

IT कंपनी TCS के CEO ने पिछले साल ली 25.36 करोड़ सैलरी, COO की इनकम जान उड़ जाएंगे होश

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के कृतिवासन ने वित्त वर्ष 2023-24 में 25.36 करोड़ रुपये वेतन लिया है।

less than 1 minute read

वित्त वर्ष 2023-24 में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एवं प्रबंध निदेशक (MD) के कृतिवासन ने 25.36 करोड़ रुपये वेतन लिया। पिछले वर्ष जून में राजेश गोपीनाथन के अचानक टीसीएस से अलग होने के बाद कृतिवासन ने देश की सबसे बड़े आईटी कंपनी के मुखिया के रूप में कार्यभार संभाला था। कृतिवासन की नियुक्ति पांच साल के लिए की गयी है। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, कृतिवासन ने वित्त वर्ष 2023-24 में 3.08 करोड़ रुपये के लाभ, भत्ते के साथ 1.27 करोड़ रुपये का वेतन अर्जित किया और उन्हें 21 करोड़ रुपये का कमीशन भी प्राप्त किया।

चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर का कितना रहा वेतन

अगर बात करें कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) एन जी सुब्रमण्यम की तो उन्होंने बीते वित्त वर्ष में 26.18 करोड़ रुपये कमाए। उन्होंने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक के कृतिवासन से ज्यादा कमाई की। सुब्रमण्यम जल्द इस पद से रिटायर होने जा रहे हैं। सुब्रमण्यम ने 1.72 करोड़ रुपये का वेतन, और लाभ एवं भत्ते के रूप में 3.45 करोड़ रुपये और कमीशन के रूप में 21 करोड़ रुपये कमाए। कंपनी के सीओओ की सैलरी उसके कर्मचारियों के औसत सैलरी का 346.2 गुना है। बताया जा रहा है कि एक कर्मचारी का औसत सैलरी 31 मार्च 2024 तक 6,01,546 रुपये था।

कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा

वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी के कर्मचारियों की सैलरी में औसत वार्षिक वृद्धि 5.5-8 प्रतिशत के बीच में थी, जबकि अच्छा प्रदर्शन करने वालों को डबल डिजिट में वेतन वृद्धि हासिल हुई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में उसकी वर्कफोर्स में महिलाएं 35.6 प्रतिशत थीं।

Published on:
09 May 2024 06:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर