राष्ट्रीय

JK: ‘जय श्रीराम’ लिखने पर बच्चे को मारने वाला शिक्षक सस्पेंड, जांच के लिए टीम गठित

Teacher suspended: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में ब्लैक बोर्ड पर ‘जय श्रीराम’ लिखने पर 10वीं कक्षा के छात्र को गुस्से में टीचर ने इतना मारा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Aug 2023, 4:54 PM IST
 Teacher suspended for killing child for writing Jai Shri Ram in jk


जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में ब्लैक बोर्ड पर ‘जय श्रीराम’ लिखने पर 10वीं कक्षा के छात्र की पिटाई मामले में प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। एक तरफ पुलिस ने जहां आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, प्रशासन ने स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर दोनों को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि इस मामले में प्रिंसिपल अभी भी फरार है।

बता दें कि स्कूल के ब्लैक बोर्ड पर ‘जय श्रीराम’ लिखने पर मुस्लिम टीचर ने हिंदू छात्र को इस कदर पीट दिया की हालत बिगड़ गई और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

जारी किया गया नोटिफिकेशन

प्रशासन ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए आज दोनों टीचर्स को सस्पेंड कर दिया। जम्मू-कश्मीर के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि कठुआ जिले के बानी में एसएसएस स्कूल में तैनात लेक्चरर डॉ. मोहम्मद फारूक और प्रिंसिपल मोहम्मद हाफिज को सस्पेंड किया जाता है।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर


इस मामले में आरोपियों की पहचान स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद हाफिज और लेक्चरर फारूक अहमद के रूप में हुई है। दोनों पर आईपीसी की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 342 (गलत तरीके से कैद करना), 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी), और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 (बच्चे के प्रति क्रूरता) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: Loksabha 2024: फूलपुर से चुनाव लड़ेगें नीतीश कुमार, मुंबई बैठक में सीटों के बंटवारे पर लगेगी मुहर

Published on: