29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Loksabha 2024: फूलपुर से चुनाव लड़ेगें नीतीश कुमार, मुंबई बैठक में सीटों के बंटवारे पर लगेगी मुहर

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुंबई में सीटों के बंटवारे को लेकर फैसला हो सकता है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 27 Aug 2023, 3:15 PM IST

 Nitish Kumar will contest from this seat of UP in loksabha election

लोकसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यूपी की फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इसके लिए पार्टी नेताओं ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। लेकिन उनके चुनाव लड़ने का फैसला INDIA गठबंधन के मुंबई बैठक में लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री फूलपुर के अलावा बिहार की भी किसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

भाजपा को रोकने के लिए यूपी आ सकते हैं नीतीश

राजनीति की जानकारी रखने वाले लोग ये बात अच्छे से जानते है कि यूपी भाजपा का अभेद किला बन चुका है। पिछले 4 चुनावों के दौरान गैर-जाटव दलित और गैर यादव OBC वोटर पूरी तरह से भाजपा के साथ है। भाजपा के इसी समीकरण को ध्वस्त करने के लिए नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश की फूलपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

बता दें कि इस सीट पर पटेल मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं और नीतीश कुमार भी इसी जाती से आते हैं। ऐसे में INDIA गठबंधन के नेता ये मान कर चल रहे हैं कि नीतीश के फूलपुर से चुनाव लड़ने पर वह भाजपा के समीकरण को ध्वस्त कर सकते हैं।


मुंबई बैठक में लेंगे फैसला

नीतीश कुमार ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुंबई में सीटों के बंटवारे को लेकर फैसला हो सकता है। ऐसे में सियासी गलियारों में माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के यूपी के फूलपुर सीट या बिहार में ही किसी एक सीट पर चुनाव लड़ने की बात तय हो सकती है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हमको व्यक्तिगत तौर पर कुछ नहीं चाहिए। हम तो चाहते हैं सभी को एकजुट करना।

जानकार मानते है कि यदि मुंबई की बैठक में सीटों के बंटवारे पर बात होती है तो यह बात भी साफ हो सकती है कि सीएम नीतीश फूलपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं। साथ ही इस बैठक से यह बात भी साफ हो सकती है कि महागठबंधन की जीत होने पर प्रधानमंत्री पद की दावेदारी किस तरह या किस फॉर्मूले की तहत की जाएगी।

बिहार के मंत्री ने उठाई थी फूलपुर सीट की बात

बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने एक दिन पहले ही नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी और फूलपुर सीट से चुनाव लड़ने को लेकर बयान दिया था। श्रवण ने कहा था कि नीतीश कुमार की एक ही इच्छा है कि अगला प्रधानमंत्री INDIA गठबंधन से ही बने। उनकी व्यक्तिगत इच्छा प्रधानमंत्री बनने की नहीं है। यहां के लोग चाहते और बोलते हैं कि नीतीश कुमार फूलपुर से चुनाव लड़ें।

ये भी पढ़ें: Madurai: संघ के कार्यकर्ता ने बचाई 4 लोगों की जान, सोशल मीडिया पर बयां क‍िया दर्द