राष्ट्रीय

Bihar Politics: अनंत सिंह से लेकर आनंद मोहन तक, तेज प्रताप यादव का बवाल मचाने वाला बयान

Bihar Politics: तेज प्रताप यादव ने अनंत सिंह की बेटी की शादी में हुए खर्च पर सवाल उठाते हुए ED और CBI जांच की मांग की। वहीं, आनंद मोहन के सरेंडर और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भी बड़ा बयान दिया।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 5:37 PM IST
Tej Pratap Yadav rows
तेज प्रताप यादव। (फोटो- ANI)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में हुए खर्च को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अनंत सिंह पर निशाना साधते हुए शादी में हुए खर्च पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तथा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच करानी चाहिए।

तेज प्रताप ने सवाल उठाया कि आखिर इतनी बड़ी रकम कहां से आई और शादी में हुए खर्च का इंतजाम किस पैसे से किया गया? उन्होंने कहा कि कम से कम ED और CBI को इस मामले में जांच शुरू करनी चाहिए।

अनंत सिंह की बेटी की शादी के खर्च पर उठाए सवाल

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने अनंत सिंह की बेटी की शादी में हुए खर्च को गलत बताया। उन्होंने कहा कि इतना अधिक पैसा खर्च नहीं किया जाना चाहिए था।

तेज प्रताप ने कहा- यह गलत था। उन्हें इतना खर्च नहीं करना चाहिए था। सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। आखिर इतना पैसा कहां से आ रहा है? इस खर्च के लिए रकम का इंतजाम कहां से किया गया? कम से कम ED और CBI को जांच शुरू करनी चाहिए।

आनंद मोहन के सरेंडर पर भी उठाए सवाल

तेज प्रताप यादव ने पूर्व सांसद आनंद मोहन से जुड़े मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। सुप्रीम कोर्ट की ओर से आनंद मोहन को एक महीने के भीतर सरेंडर करने के आदेश के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब अदालत ने निर्देश दिया है तो अब तक इसका पालन क्यों नहीं हुआ?

उन्होंने कहा कि अगर सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दावा करती है तो उसे ऐसे मामलों में कार्रवाई करनी चाहिए। तेज प्रताप ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आरोप लगाया कि ऐसे कई लोग सत्ताधारी दल के भीतर भी मौजूद हैं।

उन्होंने कहा- वे सरेंडर क्यों नहीं कर रहे हैं? ऐसे सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अगर कोई सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दावा करती है तो उसे कार्रवाई करनी चाहिए। खासकर तब, जब इनमें से आधे से ज्यादा अपराधी उनकी अपनी पार्टी में मौजूद हैं।

Updated on:
27 Nov 2026, 5:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
विशेष सत्र के लिए LJP(R) और शिवसेना(शिंदे गुट) ने जारी किया व्हिप, सुप्रिया सुले इंडिया ब्लॉक की बैठक में नहीं होंगी शामिल, डीएमके के भी बदले सुर

शरद पवार की सेहत को लेकर बड़ी खबर, रोहित पवार बोले- अगले एक-दो दिन में अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

‘घर का फर्नीचर बिके तो भी’ ऋतब्रत से खर्च वसूली की बात, TMC वकील बोले- अब बंगाल में कोई LoP नहीं

Kolkata: मां ने दूसरी शादी की तो क्या पिता की जिम्मेदारी खत्म हो गई? हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, बेटी को हर महीने देने होंगे रुपए

परिसीमन पर दिए अपने बयान से पलटे RJD सांसद सुरेंद्र यादव, कहा- पंचायत परिसीमन के लिए कही थी बात