राष्ट्रीय

‘नीतीश चाचा से बिहार नहीं चल रहा’, हर घर सरकारी नौकरी पर फिर कर दिया तेजस्वी ने बड़ा दावा

Bihar Assembly elections: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तेजस्वी यादव लगातार सीएम नीतीश पर हमला बोल रहे हैं। जानिए उन्होंने जदयू, भाजपा और नीतीश पर फेसबुक लाइव में क्या कहा...
2 min read
Nov 03, 2025
Mahagathban manifesto 2025
तेजस्वी यादव (Photo-ANI)

Bihar Assembly elections:बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज के प्रचार के आखिरी दो दिन बचे रह गए हैं। 6 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग होनी है। महागठबंधन की तरफ से सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) लगातार सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और भाजपा (BJP) पर निशाना साध रहे हैं। तेजस्वी ने अब नीतीश पर बड़ा बयान दे दिया है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश चाचा को पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हाईजैक कर लिया है। चाचा से बिहार चल नहीं रहा है। बिहार को मोदी और शाह चला रहे हैं।

महागठबंधन को करें वोट

उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर कहा कि लोग अपने मत का इस्तेमाल करें। जहां भी हमारे महागठबंधन के उम्मीदवार हैं, आपको अपना एक-एक वोट देकर उनकी भारी जीत सुनिश्चित करनी है। और यह समझ लीजिए, यह तेजस्वी का संकल्प है कि जब हमारी सरकार बनेगी तो तेजस्वी हर उस परिवार को एक सरकारी नौकरी देगा जिसके पास नौकरी नहीं है।

हर परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी

उन्होंने कहा कि आज तीन-चार लोग ही बिहार की सरकार को चला रहे हैं। बिहार के हर परिवार में एक सरकारी नौकरी होगी तो सभी परिवार बिहार सरकार को चलाने का काम करेंगे। मैं आपसे यह कहना चाहता हूं कि बिहार सरकार की तख्ती अपने घर में लगाने की तैयारी कर लीजिए। हर घर की सरकार में भागीदारी होगी। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि कुर्सी में बैठे बुजुर्ग लोग युवाओं को नौकरी नहीं दे सकते हैं। बिहार को आगे बढ़ाने वाले युवा ही अवसर पैदा कर सकते हैं। बिहार के युवा डराने-धमकाने वाली सरकार को हटाएंगे और रोजगार देने, मकान बनवाने, और गरीबी हटाने वाली सरकार लाएंगे।

मेरी लड़ाई अपराधियों से है

इससे पहले तेजस्वी यादव ने दिन में मोकामा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी लड़ाई गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों से है। उन्होंने कहा कि इस जनसभा में आए लोगों की भीड़ का उत्साह और जुनून बता रहा है कि सरकार बदलने वाली है, बिहार बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि एनडीए को 20 साल मिले, वे जो 20 साल में नहीं कर पाए, हम उसे 20 महीने में कर देंगे। मेरी लड़ाई गरीबी, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ है, इसलिए तेजस्वी जनता से सिर्फ 20 महीने मांग रहा है।

Updated on:
03 Nov 2025 08:13 am
Published on:
03 Nov 2025 08:13 am
Also Read
View All