राष्ट्रीय

तेजस्वी यादव ​का बड़ा हमला, बोले – भारत माता की जय बोलकर राज्यों में नफरत फैला रही है BJP

तमिलनाडु मामले में भाजपा के सवाल करने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़े बेबाकी से जवाब दिया। तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहाकि, भारत माता की जय बोलकर राज्यों में नफरत फैला रही है BJP।

2 min read
तेजस्वी यादव ​का बड़ा हमला, बोले - भारत माता की जय बोलकर राज्यों में नफरत फैला रही है BJP

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। तमिलनाडु मामले पर भाजपा को आइना दिखाते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहाकि, इन लोगों का काम केवल अफवाह फैलाना है। भाजपा वाले सिर्फ नकारात्मकता की राजनीति करते हैं। ये भारत की माता की जय बोलते हैं और खुद को देशभक्त बताते हैं। अब जरा बताइए कि तमिलनाडु भारत का अंग नहीं है क्या! अगर है तो फिर दो राज्यों के बीच नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। इससे पूर्व बिहार विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन भाजपा ने सदन में तमिलनाडु में बिहारियों पर हिंसा का मामला उठाया। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि, तमिलनाडु में बिहार के 12 लोगों की हत्या हो चुकी है। सरकार को जांच करानी चाहिए और तेजस्वी वहां केक काटने जा रहे हैं।

देश के गृहमंत्री से करवा लें जांच

बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आगे कहाकि, भाजपा वाले भारत माता की जय बोलते हैं और दो राज्यों के बीच नफरत फैलाते हैं। ये कैसी देशभक्ति है? इस तरह की घटना होती तो क्या यहां और वहां की सरकार चुप बैठती। बिहार और तमिलनाडु की सरकार इस तरह की हिंसा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने आगे कहा कि ये वीडियो फर्जी हैं, अगर हम पर भरोसा नहीं है तो देश के गृहमंत्री से जांच करवा लीजिए।

सीएम नीतीश कुमार ने लिया है संज्ञान

इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बोले कि, विपक्ष कल से ही इस मुद्दे पर व्याकुल है। विपक्ष ने जिन दो वीडियो को लेकर हंगामा मचा रखा था, सीएम नीतीश कुमार ने उन पर संज्ञान लिया। अधिकारियों के जरिए तमिलनाडु के अफसरों से संपर्क साधा।

पुरानी घटनाओं के वीडियो हैं

तेजस्वी यादव कहा कि, तमिलनाडु डीजीपी डॉ. सी शैलेंद्र बाबू ने बताया कि, ये दोनों वायरल वीडियो त्रिपुर और कोयंबटूर में हुईं पुरानी घटनाओं के हैं। ये वीडियो तमिलनाडु के स्थानीय लोगों और प्रवासियों के बीच संघर्ष के नहीं हैं। वहां किसी तरह का कोई संघर्ष नहीं हुआ है। अगर किसी के पास कोई जानकारी है तो वो सरकार को मुहैया कराए।

मामला गलत निकला मांगेंगे सार्वजनिक माफी - विजय सिन्हा

भाजपा के नेता विजय सिन्हा ने कहा कि अगर यह मामला गलत निकला तो वे सदन में सार्वजनिक माफी मांग लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार गुमराह कर रही है जबकि वहां फंसे लोग परेशान हैं। भाजपा के नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के जन्मदिन मनाने और केक खाने जाते हैं, लेकिन हमले पर बात नहीं करते।

Updated on:
03 Mar 2023 03:45 pm
Published on:
03 Mar 2023 02:38 pm
Also Read
View All