राष्ट्रीय

Telangana: शादी के मंडप में एक व्यक्ति ने दो महिलाओं के साथ किया विवाह, दोनों के साथ था लिव-इन में

Telangana: गुमनूर गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह लाल देवी और झलकारी देरी से प्रेम करते हैं और उन्होंने एक ही समारोह में उनसे शादी करने का फैसला किया है।
less than 1 minute read
Feature image

Telangana: तेलंगाना में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने एक ही समय दो महिलाओं के साथ शादी की। इतना ही नहीं उसने शादी के कार्ड पर भी दोनों महिलाओं के नाम भी लिखवाया था और एक भव्य समारोह का आयोजन भी किया। पूरा मामला कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले की बताई जा रही है। 

दोनों के साथ था लिव-इन में

लिंगापुर मंडल के गुमनूर गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह लाल देवी और झलकारी देरी से प्रेम करते हैं और उन्होंने एक ही समारोह में उनसे शादी करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि वह पिछले तीन साल से दोनों महिलाओं के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। 

परिवार वाले रहे मौजूद

दरअसल, शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति का दो महिलाएं हाथ थामे हुए हैं और तीनों परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मौजूदगी में रस्में निभा रहे हैं। 

2021 में भी आया था ऐसा ही मामला

बता दें कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी दो महिलाओं के साथ एक साथ शादी करने का मामला सामने आया था। तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में 2021 में एक व्यक्ति ने व्यक्ति ने एक ही मंडप में दो महिलाओं के साथ शादी की थी। 

भारत में हिंदुओं के लिए बहुविवाह करना अवैध है। 1955 में लागू हुए हिंदू विवाह अधिनियम (Hindu Marriage Act) के तहत, हिंदू धर्म को मानने वालों के लिए एक समय में एक से अधिक पति या पत्नी रखना प्रतिबंधित है। इस कानून के अनुसार, विवाह एक पवित्र बंधन माना जाता है और यह एक पुरुष और एक महिला के बीच एकमात्र वैध संबंध को मान्यता देता है।

Updated on:
29 Mar 2025 10:01 am
Published on:
29 Mar 2025 09:56 am
Also Read
View All
Snake Bite: 6 वर्षीय करिश्मा को जहरीले सांप ने डसा, साथ सोई नानी ने हाथ से हटाया तो उसे भी डस लिया, दोनों की मौत

ED अधिकारियों पर हमले के मामले में एक्शन, केरल सरकार बोली- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, स्पेशल प्रॉसिक्यूटर होगा नियुक्त

केतन हत्याकांड: 4 जून की वो अधूरी ट्रिप और किवाले ब्रिज से पिकअप, जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा

फॉर्च्यूनर से हिरण का पीछा, थार से ऑफ-रोडिंग, 4 पर्यटकों की लापरवाही पड़ी भारी, लगा 50 हजार रुपये का जुर्माना

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के आसार, 29 जून से 2 जुलाई तक दिल्ली-राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का IMD Alert