राष्ट्रीय

तेलंगाना चुनाव में 75 करोड़ रुपए की सोना, चांदी, हीरा, साड़ी, शराब और नकदी जब्त

Telangana Assembly Polls 2023: तेलंगाना चुनाव से पहले रविवार तक पुलिस ने 75 करोड़ रुपए की शराब, सोना और नकदी जब्त की है।

less than 1 minute read
telangana_.png

Telangana Assembly Polls 2023 : तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। 30 नवंबर को आदर्श आचार संहित लागू होने के बाद अब तक 75 करोड़ रुपए नकदी, सोना और शराब जब्त की है। चुनाव प्रवर्तन अधिकारियों के द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार अब तक 48.32 करोड़ रुपए नकद, 37.4 किलोग्राम सोना, 365 किलोग्राम चांदी और 42.203 कैरेट हीरे जब्त किया है। इसकी कुल कीमत 17.50 करोड़ रुपए है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार 30 नवंबर को एक ही चरण में तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

कुकर, साड़ी और सिलाई मशीन भी जब्त
चुनाव प्रवर्तन अधिकारियों ने राज्य भर में और अंतरराज्यीय सीमा पर 4.72 करोड़ रुपए की 1,33,832 लीटर शराब, 2.48 करोड़ रुपये मूल्य का 900 किलोग्राम गांजा, 627 साड़ियां, 43,700 किलोग्राम चावल, 80 सिलाई मशीनें, 87 कुकर और दो कारें जब्त की हैं। दक्षिण भारत में चुनाव के दौरान शराब, सिलाई मशीन, साड़ी और कुकर सहित घर में उपयोगी वस्तुएं बांटने का चलन है। चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाए हुए है।

Published on:
15 Oct 2023 03:11 pm
Also Read
View All
Punjab Politics: सीएम भगवंत मान को ‘पंथ विरोधी’ घोषित करने के बाद बीजेपी ने की बड़ी मांग, बोले-‘पंथ से माफी मांगो’

G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत