30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेलंगाना विधानसभा: 7 किलो सोना, 295 किलो चांदी और हवाला सहित साढ़े चार करोड़ जब्त

Telangana Assembly Elections 2023 : तेलंगाना विधानसभा चुनाव घोषित होने के ठीक 24 घंटे बाद हैदराबाद पुलिस ने 3.35 करोड़ रुपये की हवाला राशि जब्त की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 10 Oct 2023, 10:10 PM IST

telangana_police_.png

Telangana assembly elections 2023 : तेलंगाना विधानसभा चुनाव घोषित होने के ठीक 24 घंटे बाद हैदराबाद पुलिस ने 3.35 करोड़ रुपये की हवाला राशि जब्त की है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन की सीमा में रोड नंबर 3 पर स्थित टीवी-9 सिग्नल जंक्शन पर चार लोगों से अवैध रूप से नगदी बरामद की गई। यह लोग एक कार में लेकर इसे कहीं जा रहे थे। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और इनकी पहचान चिम्पिरेड्डी हनुमंत रेड्डी, मंडला श्रीरामुलु रेड्डी, मंडला उदय कुमार रेड्डी और बच्चाला प्रभाकर के रूप में हुई है। यह सभी हैदराबाद और पड़ोसी जिले रंगारेड्डी के निवासी है।

पुलिस उपायुक्त जोएल डेविस के अनुसार आरोपी हनुमंत रेड्डी ने खुलासा किया कि वह तीन अन्य व्यक्तियों के साथ, हवाला का पैसा इकट्ठा करते थे और इसे जुड़वां शहरों में विभिन्न स्थानों पर पहुंचाते थे। हवाला लेनदेन के लिए एक साल पहले ही बंजारा हिल्स की अरोरा कॉलोनी में एक कार्यालय भी खोला था। इसमें प्रभाकर को हवाला राशि के लिए ग्राहकों से ऑर्डर आते थे। इसके निर्देश पर हनुमंत रेड्डी, श्रीरामुलु रेड्डी और उदय कुमार रेड्डी ग्राहकों से हवाला राशि इकट्ठा करने और वितरित करने का काम करते थे।

एक करोड़ के लिए 25 हजार कमीशन
पुलिस उपायुक्त डेविस ने बताया कि एक करोड़ हवाला रकम पहुंचाने के लिए 25 हजार रुपए कमीशन निर्धारित था। प्रभाकर के निर्देशन में हनुमंत रेड्डी ने अन्य व्यक्ति शहर के बेगम बाजार, नामपल्ली, गोशामहल और जुबली हिल्स इलाकों से हवाला राशि एकत्रित की। वह इसे कार्यालय लेकर जा रहे थे।

सोमवार को जब्त किया था सात किलो सोना, 295 किलो चांदी
विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के ठीक बाद ही हैदराबाद और शेष तेलंगाना में पुलिस सोमवार को पहली चेकिंग में ही हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स इलाके में 7 किलो सोना और 295 किलो चांदी भी जब्त की थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 7.50 करोड़ रुपए है।

कई मामलों में सवा करोड़ बरामद

इस बीच तेलंगाना पुलिस ने चैतन्यपुरी पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत चेकिंग के दौरान एक वाहन से 25 लाख रुपए भी जब्त किए। हैदराबाद पुलिस ने पुराणपूल गांधी प्रतिमा पर चेकिंग के दौरान 15 लाख रुपए, शेखपेट में 30 लाख रुपए और पंचशीला एक्स रोड से 9.3 लाख रुपए जब्त किए। रंगारेड्डी जिले के इब्राहिमपटनम में चेकिंग के दौरान 6.55 लाख रुपए, वारंगल पुलिस आयुक्तालय की सीमा में 8 लाख रुपए, सूर्यापेट जिले में मट्टापल्ली चेकपोस्ट पर 1.90 लाख रुपए और संगारेड्डी में दो अलग-अलग मामलों में 11 लाख से अधिक रुपए जब्त किए।