राष्ट्रीय

‘कांग्रेस की संस्कृति की खासियत है गुंडागर्दी’, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष ने मेटा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर साधा निशाना

मेटा के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने निशाना साधा है।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 3:19 PM IST
N Ramchander Rao
एन. रामचंदर राव (Photo - ANI)

तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में मेटा (Meta) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के तहत भारतीय युवा कांग्रेस (Indian Youth Congress - IYC) के कार्यकर्त्ता शुक्रवार को कंपनी के दफ्तर में घुस गए। उन्होंने मेटा पर बीजेपी (NJP) की दलाली का आरोप लगाया और 7 दिन का समय देते हुए सभी विपक्षी नेताओं, पत्रकारों, इंफ्लुएंर्स के अकाउंट्स से पाबंदियाँ हटाने के लिए कहा और साथ ही यह चेतावनी भी दे दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो पूरे देश में मेटा के दफ्तरों में घुसकर ऐसा विरोध प्रदर्शन होगा कि भारत में कारोबार चलाना मुश्किल हो जाएगा! उन्होंने इसे आखिरी चेतावनी बताया। इस मामले पर तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष एन. रामचंदर राव (N Ramchander Rao) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

"कांग्रेस की संस्कृति की खासियत है गुंडागर्दी"

राव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "बेशर्म? बिल्कुल नहीं। वो तो इसे शान से दिखा रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि उन्हें इसका इनाम मिलेगा। 1978 में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की रिहाई की मांग करते हुए एक विमान हाईजैक कर लिया था। इनाम में उन्हें लोकसभा का टिकट मिला। 2026 में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता नग्न होकर एआई समिट में घुस गए और वहाँ तोड़फोड़ करने की कोशिश की तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उन्हें 'बब्बर शेर' कहकर नवाज़ा। कांग्रेस की संस्कृति में गुंडागर्दी कोई खराबी नहीं है, बल्कि यह तो उसकी खासियत है।"

कथित सेंसरशिप के खिलाफ की नारेबाजी

शुक्रवार को तेलंगाना की भारतीय युवा कांग्रेस यूनिट के कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए और कथित सेंसरशिप के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मेटा के हैदराबाद दफ्तर के परिसर में घुस गए। इन कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। पुलिस ने लगभग 20 से 21 प्रदर्शनकारियों को एहतियातन हिरासत में ले लिया और करीब तीन घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया।

पूर्व मंत्री ने की आलोचना

बीआरएस - भारत राष्ट्र समिति (BRS - Bharat Rashtra Samithi ) के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मंत्री के.टी. रामा राव - केटीआर (K. T. Rama Rao - KTR) ने मेटा के दफ्तर में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के घुसने और विरोध-प्रदर्शन करने की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना से एक बिज़नेस और निवेश केंद्र के रूप में शहर की साख को नुकसान पहुंचा है। केटीआर ने कहा कि हैदराबाद ने कई दशकों में बिज़नेस-अनुकूल नीतियों के ज़रिए एक प्रमुख बिजनेस हब के रूप में अपनी पहचान बनाई है और देशभर के लाखों परिवारों को रोजगार दिया है।

Also Read
View All
‘नीतीश ने वर्षों तक की बिहार की सेवा, अब सम्राट चौधरी अपनी टीम के साथ आगे बढ़ा रहे विकास का मिशन’, वैशाली में बोले पीएम मोदी

‘कश्मीर घाटी में कोई स्थानीय आतंकी नहीं बचा, पुलवामा में लश्कर का आखिरी लोकल आतंकी भी मारा गया’- अमित शाह

पटना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी और नीतीश कुमार की गर्मजोशी से मुलाकात, एक-दूसरे को लगाया गले

मेटा के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, हैदराबाद ऑफिस में तोड़फोड़, मुंबई में भी विरोध

‘शौचालय बनाने की बात पर संसद में उड़ाया था मजाक’, IIT खड़गपुर में पीएम मोदी ने सुनाया किस्सा; सेमीकंडक्टर पर भी की बड़ी बात