
Telangana News: तेलंगाना के हैदराबाद के एक स्कूल में कक्षा 2 के बच्चों को जबरन कलमा पढ़वाए जाने का मामला सामने आने के बाद से राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को लेकर जमकर कांग्रेस की सरकार को घेरा है और उचित कार्रवाई की मांग की है। इसी कड़ी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस घटना के खिलाफ स्कूल के बाहर प्रदर्शन शुरु कर दिया जिसके बाद हैदराबाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
यह मामला सईदाबाद स्थित सक्सेस, द स्कूल का बताया जा रहा है। आरोप है कि स्कूल की शिक्षिका शेख आयशा परवीन ने कक्षा 2 के छात्रों को कथित तौर पर कलमा से जुड़ा धार्मिक होमवर्क दिया था। बच्चे के माता-पिता को मामले की जानकारी होने पर उन्होंने इसके खिलाफ नाराजगी जाहिर की स्कूल जाकर मामले की शिकायत की लेकर स्कूल प्रशासन के पास इस मामले में कोई जवाब नहीं थी। मामला बढ़ने पर इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने लगी और इसी बीच बीजेपी नेता एंडेला श्रीरामुलु यादव और अन्य बीजेपी कार्यकर्ता स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गए।
बीजेपी नेता स्कूल के बाहर नारेबाजी करने लगे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करने लगा। उनका सवाल था कि स्कूलों में दूसरी क्लास के बच्चों को उनके माता-पिता की जानकारी और अनुमति के बिना जबरदस्ती दूसरे धर्म की प्रार्थना याद करने पर मजबूर क्यों किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शिक्षिका शेख आयशा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन बढ़ने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने एंडेला श्रीरामुलु यादव और उनके साथ प्रदर्शन कर रहे अन्य पार्टी नेताओं को हिरासत में ले लिया।
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान एंडेला श्रीरामुलु यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे कलमा क्यों सिखाते हैं, इस तरह की शिक्षा का क्या मतलब है। स्कूल को बंद कर देना चाहिए और प्रिंसिपल को हटाया जाना चाहिए। पहले जम्मू-कश्मीर में कलमा नहीं पढने पर लोगों की हत्या कर दी जाती थी। क्या बच्चों को इसी तरह पढाया जाएगा। इनके पांच या छह स्कूल हैं, उन सभी को बंद किया जाए और इस मामले में शामिल सभी लोगों को निलंबित किया जाए। इस तरह की राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने के बाद मामला तेजी से वायरल होने लगा जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने सार्वजनिक नोटिस जारी करते हुए शिक्षिका शेख आयशा को नौकरी से निकाल दिया।