पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन वोट से होता है, लेकिन राहुल गांधी और उनकी पूरी टीम बिना वोट के सत्ता परिवर्तन करना चाहती है। यह संभव नहीं है और कभी हो भी नहीं सकता। कुछ साजिशें चल रही हैं, जिन्हें इस देश की जनता नाकाम करेगी। गौरतलब बात यह है कि शाहनवाज हुसैन का बयान ऐसे समय आया है, जब वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलन को "रिजीम चेंज की लड़ाई" बताया था। इसके बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।