20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर BJP का हमला, कांग्रेस ने PM मोदी की विदेश यात्राओं पर उठाए सवाल

Rahul Gandhi Foreign Tour: राहुल गांधी के कथित वियतनाम दौरे को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा, तो कांग्रेस ने पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए। SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर जारी सियासी घमासान के बीच दोनों दलों में जुबानी जंग तेज हो गई है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Oct 20, 2026

BJP Congress Controversy

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वियतनाम दौरे पर निकले (Photo-X BJP/ IANS)

Rahul Gandhi Vietnam Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर से फिर से विदेश दौरे पर चले गए हैं। राहुल गांधी के वियतनाम दौरे को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष के विदेश दौरे के टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए है। दरअसल, विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी के वियतनाम जाने को लेकर बीजेपी नेताओं ने तंज कसा और उन पर राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने का आरोप लगाया। वहीं, कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा है।

वियतनाम जाने का दावा कर BJP ने कसा तंज

बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राहुल गांधी नजर आ रहे हैं। पार्टी ने दावा किया कि वह वियतनाम जा रहे हैं। हालांकि, वीडियो से उनकी यात्रा की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं होती है।

बीजेपी ने तंज कसते हुए लिखा- झूठ फैलाते-फैलाते बहुत थक गया हूं। कुछ समय वियतनाम घूम आता हूं, किसे पता चलेगा।

बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिहार में यात्रा करने के बाद करीब दो महीने के लिए विदेश चले गए थे। उन्होंने आशंका जताई कि उस दौरान भी राहुल गांधी वियतनाम गए होंगे और इस बार भी वहां जा सकते हैं।

'दो हफ्ते भी काम नहीं कर पाए राहुल गांधी'

बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ज्यादा राजनीतिक मेहनत नहीं कर पाते और बार-बार छुट्टियों पर चले जाते हैं।

इल्मी ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा महज एक बहाना है और राहुल गांधी एक बार फिर पर्यटन के लिए निकल गए हैं। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी दो सप्ताह तक भी काम नहीं कर सके और इस बार वियतनाम चले गए।

कांग्रेस का पलटवार, कहा- विदेश यात्रा पर सवाल क्यों?

बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस की तरफ से पलटवार किया गया है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि राहुल गांधी कहां और कब यात्रा करते हैं, इसे बेवजह राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है।

दीक्षित ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं और उनकी अपनी जिम्मेदारियां हैं। वह येल यूनिवर्सिटी और लंदन में छात्रों से संवाद करते हैं, वहां के बुद्धिजीवियों से मिलते हैं और मीडिया को इंटरव्यू भी देते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इस तरह के प्रेस इंटरव्यू नहीं देते।

PM मोदी की विदेश यात्राओं का भी उठाया मुद्दा

संदीप दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं का जिक्र करते हुए बीजेपी से सवाल किया कि राहुल गांधी की यात्राओं पर ही आपत्ति क्यों जताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि संसद के सत्र के दौरान प्रधानमंत्री के विदेश दौरे को लेकर भी एक परंपरा रही है, लेकिन नरेंद्र मोदी ने इस परंपरा का पालन नहीं किया। ऐसे में उनकी विदेश यात्राओं पर सवाल क्यों नहीं उठाए जाते?