राष्ट्रीय

श्रीनगर में पुलिस टीम पर आतंकी हमला, मुठभेड़ में एक आतंकवादी हुआ ढेर

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिस टीम को निशाना बना लिया। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू की, जिसमें एक आतंकवादी ढेर हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2021, 10:17 PM IST
terrorist attack on police team in srinagar, 1 terrorist killed
terrorist attack on police team in srinagar, 1 terrorist killed

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाने का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम गश्त के लिए निकली थी। इस दौरान श्रीनगर के रामबाग इलाके में आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। स्थिति को भापते हुए टीम ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। जिसमें एक आतंकी की मौत हो गई है। वहीं उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

एक आतंकी हुआ ढेर

बताया गया कि श्रीनगर के रामबाग इलाके के पास नाका पर आतंकियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया है, हालांकि दूसरा आतंकी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आतंकी के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया है।

बता दें कि दो दिनों पहले कश्मीर में एक घंटे में अंदर तीन अलग-अलग इलाकों में आतंकी हमले हुए थे। इनमें तीन लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। इनमें से एक कश्मीरी पंडिर बिंदरू भी थे, जिसको लेकर देशभर की राजनीति गरमा गई है।

Published on: