राष्ट्रीय

Shefali Jariwala PM Report को लेकर पुलिस ने दी जानकारी, जानें क्या कहा

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला को उनके पति पराग त्यागी द्वारा मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के बाद मौजूद डॉक्टर ने एक्ट्रेस को मृत घोषित कर दिया। 
2 min read
Jun 28, 2025
Feature image
42 वर्ष की उम्र में एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन हो गया (Photo-IANS)

Shefali Jariwala PM Report: 27 जून की रात भारतीय मनोरंजन उद्योग के लिए एक दुखद दिन साबित हुआ, जब अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का मात्र 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शेफाली को 'कांटा लगा' गर्ल के रूप में जाना जाता था। शेफाली जरीवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 42 वर्षीय अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के शव का पोस्टमार्टम किया गया है और उनकी मौत के कारण के बारे में राय "सुरक्षित" रखी गई है।

पुलिस ने दर्ज की ADR

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूंकि मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, इसलिए मुंबई पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि शनिवार रात को एक बजे पुलिस को एक्ट्रेस की मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था।

मौत के कारण पर राय रखी सुरक्षित 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शव परीक्षण हो चुका है, लेकिन मौत के कारण पर राय सुरक्षित रखी गई है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर, यह एक प्राकृतिक मौत प्रतीत होती है और इसमें कोई गड़बड़ी नहीं थी।

जांच अभी भी जारी

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में अभी तक कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। लेकिन जांच अभी भी जारी है। अब तक एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के पति और घरेलू कर्मचारियों सहित 8 लोगों के बयान भी दर्ज किए है। 

पति ने अस्पताल में कराया था भर्ती

बता दें कि शेफाली जरीवाला को उनके पति पराग त्यागी द्वारा मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के बाद मौजूद डॉक्टर ने एक्ट्रेस को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस की मौत की सूचना मिलने के बाद एक मोबाइल फोरेंसिक यूनिट और एक पुलिस टीम गोल्डन रेज-वाई बिल्डिंग में अभिनेता के अपार्टमेंट में पहुंची।

शेफाली जरीवाला का हुआ अंतिम संस्कार

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर हुआ। अंतिम यात्रा उनके अंधेरी स्थित घर से शुरू हुई, जिसमें उनके पति पराग त्यागी, मां सुनीता जरीवाला, और कई करीबी दोस्त व इंडस्ट्री के लोग शामिल हुए। सिंगर मीका सिंह, शहनाज़ गिल, सुनिधि चौहान, आरती सिंह, रश्मि देसाई, और माहिरा शर्मा जैसे सितारों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। 

Updated on:
30 Jun 2025 03:12 pm
Published on:
28 Jun 2025 09:50 pm
Also Read
View All
‘सोनम वांगचुक को हिरासत में लेना जरूरी था’, अब अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग, फैजान अंसारी ने क्यों दर्ज कराई शिकायत?

India Bangladesh Relations: हसीना के ‘कमबैक प्लान’ से ढाका में खलबली: भारत को दी चेतावनी, क्या बिगड़ेंगे पड़ोसी के रिश्ते?

बिहार राजनीति का बड़ा उलटफेर, 20 साल से जिस सीट पर था BJP का कब्जा, जानिए वहां प्रशांत किशोर ने कैसे पलटी बाजी

Bankipur By Election: BJP के गढ़ में क्यों लगी सेंध? उपचुनाव के नतीजों ने संगठन से लेकर नेतृत्व तक सबको सोचने पर किया मजबूर

‘छात्रों को अब नहीं झेलनी पड़ेगी कानूनी परेशानी’, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर बोले CJP प्रवक्ता सौरव दास