राष्ट्रीय

Delhi के ये इलाके दो दिन रहेंगे प्यासे, जल बोर्ड ने बताई वजह

Delhi News: दिल्ली में 18 और 19 सितंबर को साउथ दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों के लिए एक इमरजेंसी नंबर भी जारी किया है।

less than 1 minute read
Sep 15, 2024

Delhi: दिल्ली में 18 और 19 सितंबर को साउथ दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। दरअसल, डीडीए फ्लैट्स मुनिरका को पानी की आपूर्ति करने वाले डियर पार्क बूस्टर पंपिंग स्टेशन आउटलेट पर फ्लो मीटर लगाना है, इस कारण से पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। फ्लो मीटर लगने के बा ही आपूर्ति होगी। दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से इस असुविधा से बचने के लिए पहले से पानी का स्टोर करने की बात कही है। इसके अलावा वाटर इमरजेंसी नंबर 9650291442 जारी किया है, जिस पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।

इन इलाकों में आपूर्ति रहेगी बाधित

डिजेबी ने बताया कि फ्लो मीटर लगाने के कारण दक्षिण दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। ये इलाके- ग्रीन पार्क, सफदरगंज एन्केलेव, मुनिरका, किशनगढ़, हौज खास, महरौली, मस्जिद मोड़, डियर पार्क और सफदरगंज अस्तपाल के आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। 

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

इसके अलावा केंद्रीय कंट्रोल रूम 1916, 18001037232 (टोल फ्री), ग्रेटर कैलाश- 011-29234746, 29234747, आरके पुरम के लिए 011-26193218, वसंत कुंज- 011-26137216 और वसंत विहार- 011-47688915, 47688914, 47688905 पर भी संपर्क कर टैंकर मंगवा सकते हैं।

Updated on:
16 Sept 2024 12:54 pm
Published on:
15 Sept 2024 05:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर