राष्ट्रीय

तिरुपरंकुंद्रम दीपथून विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पारंपरिक जगह जला कार्तिगई दीपम, मदुरै कलेक्टर ने मांगी माफी

Supreme Court Karthigai Deepam order: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुपरंकुंद्रम में दीपथून पर नहीं जला कार्तिगई दीपम। पारंपरिक जगह दीप जलने पर भाजपा-हिंदू संगठनों का विरोध, नैनार नागेंद्रन हिरासत में।
3 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 11:47 AM IST
Deepathoon row
Deepathoon row : मंदिर प्रशासन बोला- आगम नियमों से जलाया दीप, भाजपा का आरोप- कोर्ट के आदेश की अवहेलना (फोटो सोर्स:@barandbench)

Tiruparankundram Deepathoon Controversy: तमिलनाडु के मदुरै में तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम मंगलवार शाम को पारंपरिक जगह उचिपिल्लैयार दीप मंडपम में ही जलाया गया, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने 'दीपथून' पर दीप जलाने की अनुमति दी थी। इसके बाद भाजपा और हिंदू संगठनों ने राज्य सरकार पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाया। कई जगह प्रदर्शन हुए और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

Madurai District Collector Apologises to Supreme Court: मदुरै कलेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी माफी

तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के दीपथून पर कार्तिगई दीपम न जलने का मामला अब सीधे सुप्रीम कोर्ट के कठघरे तक पहुंच गया है। मदुरै के जिलाधिकारी ने कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर साफ माना कि दीपथून पर दीप नहीं जल पाया। हलफनामे में उन्होंने इसके लिए ईमानदारी से माफी भी मांगी है। यही माफीनामा अब पूरे विवाद की सबसे बड़ी सुर्खी बन गया है। कलेक्टर की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कोर्ट को बताया कि दीपथून पर दीप नहीं जलाया जा सका।

Deepathoon Row: क्या है पूरा विवाद

तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी की तलहटी में भगवान मुरुगन के छह पवित्र धामों में से एक अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर है, जबकि चोटी पर सिकंदर बादशा दरगाह है। 'दीपथून' यानी पत्थर का स्तंभ दरगाह से करीब 50 मीटर दूर है। विवाद इस बात पर है कि परंपरागत कार्तिगई दीपम इस स्तंभ पर भी जलाया जाए या नहीं।

20 नवंबर को जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल पंचोली की सुप्रीम कोर्ट पीठ ने त्योहार के दिन दीपथून पर दीप जलाने का आदेश दिया था। कोर्ट ने इसे "अस्थायी, एकबारगी व्यवस्था" बताया। यह अंतरिम आदेश 6 जनवरी के फैसले पर रोक लगाने की तमिलनाडु सरकार की याचिका पर आया था। इसी बीच एक याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से दीप न जलाए जाने पर राज्य सरकार के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग की है।

Madurai Karthigai Deepam: मंदिर प्रशासन का पक्ष

शाम करीब छह बजे महादीपम उचिपिल्लैयार दीप मंडपम में जलाया गया। मंदिर की कार्यकारी अधिकारी जी. सेल्वी और न्यास बोर्ड के अध्यक्ष वी. षणमुगसुंदरम ने संयुक्त बयान में कहा कि यह सदियों पुरानी परंपरा और आगम नियमों के अनुसार किया गया। राज्य के कानून मंत्री और तिरुपरंकुंद्रम से टीवीके विधायक सी.टी.आर. निर्मल कुमार ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। विदुथलै चिरुथैगल कच्चि (वीसीके) प्रमुख थोल. तिरुमावलवन ने कहा कि सरकार पारंपरिक जगह पर दीप जलाने को तैयार है, दीपथून पर नहीं।

सुरक्षा और गिरफ्तारियां

मदुरै में निषेधाज्ञा लागू थी और करीब 6,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। पहाड़ी और आसपास का इलाका 'रेड जोन' घोषित कर ड्रोन पर पूरी तरह रोक लगाई गई। श्रद्धालुओं को पहाड़ी पर चढ़ने की अनुमति नहीं थी। प्रशासन की ओर से चिह्नित लोग ही दीपथून पर दीप जलाने के कार्यक्रम को देखने जा सकते थे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन को तिरुनेलवेली जिले के थाचनल्लूर चेकपोस्ट पर दोपहर करीब 3.15 बजे हिरासत में लिया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को कोयंबटूर जिले के अन्नूर में रोका गया। उन्होंने कहा कि मदुरै की पाबंदियों का कोयंबटूर में कोई औचित्य नहीं है और इसे "लोकतंत्र की हत्या" बताया। शाम को तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारियों को भी पुलिस ने हटाया। पुलिस के मुताबिक उन्होंने गिरफ्तारी का विरोध किया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। चेन्नई सेंट्रल स्टेशन के बाहर और ईसीआर जंक्शन पर भी हिंदू मुन्नानी ने प्रदर्शन किया।

अदालत में सुनवाई और नेताओं के बयान

मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने 'जॉन डो' आदेश जारी कर किसी को भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आह्वान करने से रोक दिया। कोर्ट ने मदुरै कलेक्टर निशांत कृष्णा का यह आश्वासन भी दर्ज किया कि आदेश के पालन के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इससे पहले जस्टिस जी.आर. स्वामीनाथन ने कलेक्टर के पेश न होने पर सुनवाई कुछ देर टाल दी थी।

भाजपा नेता सी.आर. केसवन ने टीवीके-कांग्रेस सरकार पर श्रद्धालुओं के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया। मन्नारगुडी जीयर ने भी मुख्यमंत्री की आलोचना की। हिंदू मुन्नानी के प्रदेश अध्यक्ष कडेश्वर सुब्रमण्यम ने जनआक्रोश से सरकार गिरने की चेतावनी दी। वहीं राज्य सरकार की रिपोर्ट के अनुसार पहाड़ी की चोटी पर मौजूद ढांचा सर्वे स्तंभ है।

Updated on:
25 Nov 2026, 11:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
धनराज हत्याकांड: 10 साल बाद आया बड़ा फैसला, केरल में भाजपा-RSS के 3 कार्यकर्ताओं को उम्रकैद

कब शुरू होगा शीतकालीन सत्र? CPI सांसद ने उपराष्ट्रपति से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- सरकार की सुविधा से नहीं चल सकती संसद

अब बहुत हो चुका, बांग्लादेश को लेकर कोई बहाना नहीं चलेगा’, हिंदुओं की हत्या का बदला लेने की अर्जुन सिंह ने दी चेतावनी

‘डायनासोर की वापसी हो सकती है, लेकिन उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की वापसी की संभावना न के बराबर’, शिवसेना नेता ने कसा तंज

अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार जीतने पहुंचे 79 साल के बुजुर्ग, बोले- जीते तो शिवांगी को ही गिफ्ट करेंगे गाड़ी