राष्ट्रीय

मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, 48 घंटे में बिटकॉइन में मांगे 10 लाख डॉलर

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आरोपी ने 48 घंटे के अंदर 10 लाख डॉलर को बिटकॉइन मांगे है।

2 min read

Bomb Threat to Mumbai Airport : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक अज्ञात व्यक्ति से एक मेल किया है कि अगर अगले 48 घंटों के भीतर बिटकॉइन में दस लाख डॉलर का भुगतान नहीं किया गया तो हवाईअड्डे के टर्मिनल 2 को उड़ा दिया जाएगा। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज लिया है और जांच शुरू कर दी है। ईमेल को देखने के बाद पुलिस ने ईमेल आईडी की सहायता से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 385 और 505 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गयाा है।


48 घंटे में 10 लाख डॉलर दो, वरना टर्मिनल 2 को उड़ा दूंगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित धमकी भरा ईमेल गुरुवार को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) को एक आईडी 'quaidacasrol@gmail.com' से भेजा गया था। ईमेल में लिखा था, यह आपके हवाई अड्डे के लिए आखिरी चेतावनी है, अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हम 48 घंटों के भीतर हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर बमबारी करेंगे। इससे बचने के लिए बिटकॉइन में एक मिलियन डॉलर का भुगतान करें। 24 घंटों के बाद एक और चेतावनी दी जाएगी।

आईपी एड्रेस का पता लगाने में जुटी पुलिस

मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कर ली है और मामले की जांच भी शुरू की गई। बताया गया है कि मेल के इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) एड्रेस का पता लगा लिया गया है। हालांकि, वे अभी तक ईमेल भेजने वाले के स्थान का पता नहीं लगा पाए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जबरन वसूली और सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से दिए गए बयान के लिए कई धाराएं लगाई गई।

यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Rescue: 12 दिन बाद भी हाथ खाली, फिर रूकी ड्रिलिंग मशीन, अब सुरंग में जाएगा ड्रोन

पहले भी मिल चुकी बम की धमकियां

आपको बता दें कि मुंबई में इस प्रकार की कई घटनाएं हो चुकी है। इससे पहले 5 सितंबर को, एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसने झूठा दावा किया था कि कमाठीपुरा में बम विस्फोट है। इसी तरह, 13 अगस्त को, मुंबई पुलिस ने 43 वर्षीय एक व्यक्ति को मुंबई में 100 किलोग्राम बम के बारे में अधिकारियों को फर्जी कॉल करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में दमघोंटू हवा से सांसों पर संकट बरकरार, कई इलाकों में 400 के पार AQI

Published on:
24 Nov 2023 09:48 am
Also Read
View All
मौसम फिर दिखाएगा नया खेल: अगले कुछ दिन इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, तूफान का अलर्ट

बंगाल में टीएमसी की हार पर…राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को क्यों फटकारा, ममता बोलीं- हम हारे नहीं, हराए गए…इस्तीफा नहीं दूंगी

असम में नाचते-गाते हुआ चुनाव, कोई हेट स्पीच नहीं- CM हिमंता बिस्वा सरमा ने एंकर को समझाया

कैसे बंगाल में हार गईं ममता बनर्जी, कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने 2 वजह बताई, बोले- 91 लाख नाम भी काटे गए थे

‘वोट बैंक के लिए तृणमूल कांग्रेस ने मुस्लिम समाज का इस्तेमाल किया’ असदुद्दीन ओवैसी ने बता दिया ममता बनर्जी के हार का कारण