राष्ट्रीय

Tiger Shroff firing case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अदालत ने तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है।
2 min read
• •
Oct 21, 2026
Tiger Shroff firing case
Tiger Shroff firing case (Photo-IANS)

Tiger Shroff firing case Update: मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों आरोपियों की पुलिस हिरासत 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से रात करीब 3 बजे मुंबई लेकर पहुंची थी। मेडिकल जांच के बाद उन्हें मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करने के लिए आरोपियों की कस्टडी मांगी थी।

ट्रांजिट रिमांड के दौरान पूछताछ का आरोप

बचाव पक्ष के वकील अजिंक्य मिरगल ने बताया अदालत में दलील दी कि तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया था। ट्रांजिट रिमांड का उद्देश्य केवल आरोपियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना है, न कि उनसे पूछताछ करना। उन्होंने कहा कि आरोपियों को 48 घंटे के भीतर संबंधित अदालत में पेश किया जाना था और पुलिस ने समयसीमा समाप्त होने से कुछ मिनट पहले उन्हें अदालत में पेश किया।

बचाव पक्ष के वकील ने आरोप लगाया कि विभिन्न सूत्रों और कुछ पुलिसकर्मियों के बयानों से संकेत मिलते हैं कि आरोपियों को रात में रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर में रखा गया था, जहां उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि पूछताछ पूरी होने के बाद भी पुलिस ने जांच में सामने आए सभी तथ्यों की जानकारी अदालत को नहीं दी।

सोनीपत पहुंची मुंबई पुलिस की तीन टीमें, कई जगह छापेमारी

वहीं, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले के तार हरियाणा के सोनीपत से जुड़ते नजर आ रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की तीन टीमें सोनीपत पहुंची हैं। ये तीनों टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। जांच के दौरान पुलिस का फोकस उन लोगों की तलाश पर है, जिनके इस मामले से जुड़े होने की आशंका है। इस मामले में अब तक कुल आठ गिरफ्तारियां होने की जानकारी सामने आई है। इनमें फायरिंग करने वाले बताए जा रहे दो शूटरों समेत सोनीपत के रहने वाले पांच आरोपी भी शामिल हैं।

बता दें कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के बाद शुरू हुई थी। टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलीबारी की थी। इस घटना में एक्टर सुरक्षित रहे जबकि उनके ड्राइवर फिरदौस को बाएं हाथ में गोली लगी। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने जांच के लिए कई टीमें बनाई और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के मुंबई से बाहर जाने के सुराग मिले। पुलिस के इनपुट के आधार पर राजस्थान की कोटा पुलिस ने 19 अक्टूबर को पुणे-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन से तीन संदिग्धों को पकड़ा था। इनमें हरियाणा के सोनीपत से जुड़े रेहान और फूल सिंह के साथ-साथ बिहार के बेगूसराय निवासी ऋतिक कुमार उर्फ रोशन का नाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर फायरिंग के बाद मुंबई से सूरत पहुंचे और वहां से ट्रेन में सवार हुए थे।

तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा हरियाणा तक पहुंचा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग की साजिश में किन लोगों ने मदद की, आरोपियों को हथियार कहां से मिले और उनके बीच संपर्क कैसे हुआ। सोनीपत में मुंबई पुलिस की तीन टीमों की कार्रवाई, इसी जांच का हिस्सा है।

Updated on:
21 Oct 2026 05:27 pm
Published on:
21 Oct 2026 04:51 pm
Also Read
View All
जदयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने अस्पताल पहुंचे अनंत सिंह, बोले- वे बीमार हैं, मोबाइल से पता चला

‘तिरंगा फहराने के कारण हिरासत में नहीं गए’, सौरव दास-आशुतोष रांका पर संबित पात्रा का बयान

‘विदेश जाकर सरकार गिराने की साजिश रचने वाले देश के दुश्मन’, संबित पात्रा का राहुल गांधी और संजय राउत पर जुबानी हमला

‘तिरंगे की आड़ में अराजकता फैलाने की छूट नहीं’, दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना

Ambikapur News: प्रियांशी दुल्हन और जेल से रिहा संदीप बना दूल्हा, शादी के बाद गोद में मासूम बेटी के साथ हुई विदाई