संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि संजय राउत ने अल्बानिया की जलती संसद की तस्वीरें दिखाई। संबित के मुताबिक, उन्होंने इशारा किया कि भारत में भी कुछ ऐसा ही होना चाहिए। राउत ने सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और संसद में आग लगाने जैसी बात कही। उन्होंने यह भी दावा किया कि राउत ने राहुल गांधी के विदेश दौरे का जिक्र करते हुए कहा था कि उनके लौटने के बाद देखना क्या होता है।