वहीं, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले के तार हरियाणा के सोनीपत से जुड़ते नजर आ रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की तीन टीमें सोनीपत पहुंची हैं। ये तीनों टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। जांच के दौरान पुलिस का फोकस उन लोगों की तलाश पर है, जिनके इस मामले से जुड़े होने की आशंका है। इस मामले में अब तक कुल आठ गिरफ्तारियां होने की जानकारी सामने आई है। इनमें फायरिंग करने वाले बताए जा रहे दो शूटरों समेत सोनीपत के रहने वाले पांच आरोपी भी शामिल हैं।