राष्ट्रीय

तिहाड़ जेल प्रशासन ने AAP के सभी आरोपों को किया खारिज, बताया क्यों सिसोदिया को अलग वॉर्ड में रखा

आम आदमी पार्टी ने तिहाड़ जेल में मनीष सिसोदिया को खूंखार कैदियों के बीच रखने और BJP पर हत्या की साजिश का रचने का आरोप लगाया है। जिस पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने AAP के सभी आरोपों को खारिज किया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2023, 8:07 PM IST
tihar-jail-administration-rejects-all-aap-s-allegations-told-why-sisodia-was-kept-in-separate-ward.gif
Tihar Jail Administration Rejects All AAP's Allegations, Told Why Sisodia Was Kept In Separate Ward

कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि सिसोदिया तिहाड़ जेल नंबर 1 में खूंखार कैदियों के साथ रखा गया है। AAP नेता सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह और दिलीप पाण्डेय ने प्रेस कांफ्रेस करते हुए सिसोदिया की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। इसके साथ ही कई तरह के आरोप लगाए हैं, जिसपर तिहाड़ जेल प्रशासन सफाई देते हुए सभी आरोपों को खारिज किया है।

जेल प्रशासन ने कहा कि मनीष सिसोदिया को उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग वार्ड में रखा गया है। इसके साथ ही जेल प्रशासन ने कहा कि सिसोदिया के साथ जेल नंबर 1 में बंद कोई भी कैदी गैंगस्टर नहीं है और जेल में उनका व्यवहार अच्छा है। इसके अलावा जेल प्रशासन ने आम आदमी पार्टी की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है।

अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया के खिलाफ साजिश कर रहे हैं?: मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए आम आदमी पार्टी की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर कहा कि "दिल्ली की जेलें दिल्ली सरकार के अधीन आती हैं, यानी अरविंद केजरीवाल। मनीष सिसोदिया अरविंद केजरीवाल के कई राज जानते हैं। उनके अपने सहयोगी मनीष सिसोदिया को जेल के अंदर जान का खतरा कैसे हो सकता है? क्या अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया के खिलाफ साजिश कर रहे हैं?"

मनोज तिवारी ने सिसोदिया को सर्वोत्तम सुरक्षा देने की अपील की
मनोज तिवारी ने कहा कि "क्या अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया को अरविंद केजरीवाल के रहस्यों का खुलासा करने से रोकने के लिए उन्हें मारने की साजिश रच रहे हैं? ऐसी धारणा बनाई जा रही है कि मनीष सिसोदिया को बीजेपी से खतरा है. मैं जेल अधिकारियों से मनीष सिसोदिया को सर्वोत्तम संभव सुरक्षा प्रदान करने की अपील करता हूं।"

Published on: