राष्ट्रीय

तिरुपति बालाजी को 121 किलो सोने के आभूषण भेंट करेगा अज्ञात भक्त, 160 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक चढ़ावा

तिरुमाला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर (बालाजी) को एक अज्ञात भक्त 26 नवंबर को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण भेंट करेंगे। करीब 150 से 160 करोड़ रुपये मूल्य का यह ऐतिहासिक चढ़ावा तिरुमाला मंदिर के इतिहास में किसी एक भक्त द्वारा दिया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा दान होगा। इसमें 45 प्रकार के स्वर्ण आभूषणों के 9 सेट शामिल हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 8:55 PM IST
Tirupati Temple
तिरुमाला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी को अज्ञात भक्त 121 किलोग्राम सोने के आभूषण भेंट करेंगे (Photo-AI)

Tirumala Balaji Temple: तिरुमाला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर (बालाजी) को आगामी 26 नवंबर को एक अज्ञात भक्त द्वारा 121 किलोग्राम सोने के आभूषण भेंट किए जाएंगे। लगभग 150 से 160 करोड़ रुपए मूल्य का यह चढ़ावा तिरुमाला मंदिर के इतिहास में किसी एक भक्त द्वारा दिया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा दान होगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विशेष रूप से तैयार किए गए 9 सेटों में कुल 45 प्रकार के स्वर्ण आभूषण शामिल हैं, जिन्हें 26 नवंबर को तिरुमाला में श्रीवारि के सान्निध्य में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों को सौंपा जाएगा। टीटीडी ने आधिकारिक तौर पर 121 किलो वजन और 45 आभूषणों की पुष्टि की है।

121 किलो सोने के पीछे की खास वजह

भगवान वेंकटेश्वर स्वामी का प्रतिदिन लगभग 120 किलोग्राम सोने के आभूषणों से श्रृंगार किया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भक्त ने 121 किलो सोना भेंट करने का निर्णय लिया है, जो श्रीवारि के एक दिन के संपूर्ण शृंगार के लिए पर्याप्त होगा।

कारोबार में मुनाफे के बाद भगवान को समर्पण

दानदाता ने अपनी पहचान गोपनीय रखने का अनुरोध किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस उद्यमी ने हाल ही में अपनी कंपनी की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर लगभग 6 हजार से 7 हजार करोड़ रुपए अर्जित किए हैं।

उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात के दौरान इस बड़ी व्यावसायिक सफलता को भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद बताया था। अब उसी आस्था को साकार करते हुए वे टीटीडी प्रबंधन से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर यह ऐतिहासिक भेंट समर्पित कर रहे हैं।

Updated on:
21 Nov 2026, 8:55 PM IST
Published on: