राष्ट्रीय

Tirupati Laddu Row: ‘यह कोई राजनीतिक ड्रामा नहीं, अब स्वतंत्र SIT करेगी जांच…’, तिरुपति लड्डू केस पर Supreme Court

SC On Tirupati Laddu Row: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतंत्र (SIT) का गठन कर दिया है।

2 min read
Tirupati Laddu Row Supreme Court

SC On Tirupati Laddu Row: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतंत्र (SIT) का गठन कर दिया है। अब इस पूरे मामले की जांच आंध्र प्रदेश राज्य सरकार की विशेष जांच टीम नहीं करेगी। कोर्ट के मुताबिक ये जन भावनाओं से जुड़ा मामला है इसलिए इसे लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। न्यायमूर्ति बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि स्वतंत्र एसआईटी में CBI के दो अधिकारी, आंध्र प्रदेश पुलिस के दो अधिकारी और भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के एक अधिकारी शामिल रहेंगे। जांच की निगरानी सीबीआई के डायरेक्टर करेंगे, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाए।

'यह राजनीतिक ड्रामा नहीं'

सुनवाई के दौरान SC ने कहा, 'हम नहीं चाहते कि यह एक राजनीतिक ड्रामा बने। यह दुनिया भर के करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा मामला है। सौभाग्य या दुर्भाग्य से, इसमें दोनों पक्ष शामिल हैं।' बता दें कि आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में दावा किया था कि पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी के दौर में प्रसादम में मिलावट की गई थी। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के तहत सेंटर फॉर एनालिसिस एंड लर्निंग इन लाइव स्टॉक एंड फूड लैब की रिपोर्ट में हुए खुलासे में यह बात सामने आई थी कि तिरुपति मंदिर में भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद में पशु चर्बी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

क्यों हुआ विवाद?

NDDB की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि तिरुपति मंदिर में भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद में जानवरों की चर्बी और फिश ऑयल का इस्तेमाल किया गया। दावा किया गया कि यह सब कुछ उस घी में इस्तेमाल किया गया है, जिसका उपयोग प्रसाद बनाने के लिए किया जाता है। इस प्रसाद को न सिर्फ भगवान को चढ़ाया गया बल्कि भक्तों के बीच भी इसे बड़े पैमाने पर बांटा भी गया था।

Published on:
04 Oct 2024 02:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर