
Derek O'Brien Statement: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ'ब्रायन ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा निशाना साधा है। डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी ने पिछले चुनाव में 52 हजार वोटों के अंतर से जीती थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने एक अनजान विधायक को पार्टी का 'रबर स्टैंप' अध्यक्ष बना दिया है। टीएमसी नेता ने दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार तय है। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव बीजेपी के राजनीतिक पतन की शुरुआत साबित होगा। ब्रायन ने कहा कि जनता अब बीजेपी की राजनीति को समझ चुकी है और उपचुनाव के नतीजे पार्टी के खिलाफ जनमत का संकेत है।
खबर अपडेट की जा रही है