
TMC MP Kirti Azad Statement: विधानसभा चुनाव में मिली करार हार के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। बीते एक महीने में तृणमूल कांग्रेस पार्टी टूट कर बिखर गई है। 19 सांसदों ने ममता बनर्जी के खिलाफ जाकर दावा ठोक रहे है कि वे असली टीएमसी है। बीते दिनों TMC के सीनियर नेता कल्याण बनर्जी ने एक बयान देकर सियासी माहौल गरम कर दिया। कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ खुलकर बगावत कर दी है। कानूनी मामले से हटाए जाने को सबके सामने बेइज्जती बताते हुए अभिषेक को घंमड़ी बताया था। उन्होंने ममता बनर्जी को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अब उन्हें अभिषेक या मुझमें से किसी एक को चुनना होगा।
तृणमूल कांग्रेस में मचे घमासान के बीच सांसद कल्याण बनर्जी के बयान पर अब अपनी पार्टी के सांसद कीर्ति आजाद का बयाने सामने आया है। कीर्ति आजाद ने कहा कि हमारी नेता ममता बनर्जी है। कल्याण बनर्जी पार्टी के बहुत मजबूत और समर्पित सिपाही रहे हैं, और यह मामला उन पर छोड़ दिया गया है। अब देखते हैं आगे क्या होता है; उनके पार्टी छोड़ने की कोई संभावना नहीं दिखती।
टीएमसी के बागी सांसद सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर 'असली TMC' के तौर पर मान्यता का दावा पेश करेंगे। बागी सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने शुक्रवार को यह जानकारी देने दावा किया है कि अभी 19 लोकसभा सदस्य इस गुट का समर्थन कर रहे हैं। कूचबिहार से सांसद और लोकसभा में NDA का समर्थन करने की कोशिश कर रहे सांसदों में शामिल बसुनिया ने मीडियो से बात करते हुए कहा कि यह गुट सोमवार को स्पीकर से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को हम ओम बिरला के पास जाएंगे और हमने 'असली TMC' गुट बनाने का दावा पेश किया है। हम स्पीकर से हमारे दावे को मान्यता देने का आग्रह करेंगे।
टीएमसी सांसद कीर्ति आज़ाद के सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'मैं ट्विटर (X) पर पोस्ट करने से खुद को रोक नहीं पाया कि अमित शाह की देखरेख में 'ऑपरेशन लोटस' किस तरह काम कर रहा है। प्रकाश बारिक, जिन्होंने राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने दिवंगत नेहरू के प्रेमियों के घर यानी मिस्टर निशिकांत दुबे के सामने अपनी प्रेस बाइट (बयान) दी। यह सिलसिला सुबह कुछ सांसदों की भूपेंद्र यादव के आवास पर हुई बैठक और फिर शुभेन्दु अधिकारी द्वारा शताब्दी रॉय के घर पर फूलों का एक खूबसूरत गुलदस्ता लेकर आने के रूप में जारी रहा, जहां 8 सांसद बैठे हुए थे।
अब तक अमित शाह का 'ऑपरेशन लोटस' फेल रहा है। वे मेरी सुरक्षा और होमगार्ड हटाकर मुझ पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन उनके लिए दुर्भाग्य की बात यह है कि मैं उनकी इन घटिया हरकतों के आगे घुटने टेकने वाला नहीं हूँ। यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि मुझे विभिन्न भाजपा सांसदों और संगठन के लोगों के अनगिनत फोन आ चुके हैं।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC चेयरपर्सन ममता बनर्जी के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, ममता ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सिलसिले में एक राजनीतिक रैली के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ और सांप्रदायिक बयान दिया था। यह FIR कोलकाता सेंट्रल डिवीज़न के हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है।