राष्ट्रीय

Today Petrol Diesel Price : नए साल के पहले दिन इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानें कीमत

Today petrol diesel price: तेल कंपनीयों की तरफ से रेट जारी करने के बाद कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। वहीं, कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां नए साल के पहले दिन लोगों को झटका लगा है।
2 min read
  today petrol diesel price petrol diesel price in rajasthan delhi  up  january 1 petrol and diesel cheaper

आज से नए साल 2024 की शुरुआत हो रही है। ऐसे में इस खास मौके पर देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं। तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे फ्यूल की नई कीमतें जारी करती हैं। तेल कंपनियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। वहीं, कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां नए साल के पहले दिन लोगों को झटका लगा है। ऐसे में अगर आप घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे है तो पहले पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जान लिजिए।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, मायानगरी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है।


इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

तेल कंपनीयों की तरफ से रेट जारी करने के बाद राजस्थान में पेट्रोल 34 पैसे घटकर 108.10 और डीजल 31 पैसे घटकर 93.38 रुपए प्रति लीटर, आंध्रप्रदेश में पेट्रोल 35 पैसे घटकर 111.17 और डीजल 32 पैसे घटकर 98.96 रुपए प्रति लीटर, असम में पेट्रोल 37 पैसे घटकर 98.33 और डीजल 36 पैसे घटकर 90.63 रुपए प्रति लीटर, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 44 पैसे घटकर 102.98 और डीजल 43 पैसे घटकर 95.96 रुपए प्रति लीटर, गोवा में पेट्रोल 80 पैसे घटकर 97.28 और डीजल 78 पैसे घटकर 89.84 रुपए प्रति लीटर है, झारखंड में पेट्रोल 30 पैसे घटकर 100.13 और डीजल 29 पैसे घटकर 94.93 रुपए प्रति लीटर है।

वहीं, केरल में पेट्रोल 14 पैसे घटकर 107.86 और डीजल 13 पैसे घटकर 96.77 रुपए प्रति लीटर, मिजोरम में पेट्रोल 20 पैसे घटकर 95.64 और डीजल 13 पैसे घटकर 82.12 रुपए प्रति लीटर, ओडिशा में पेट्रोल 32 पैसे घटकर 104.57 और डीजल 31 पैसे घटकर 96.09 रुपए प्रति लीटर, पंजाब में पेट्रोल 28 पैसे घटकर 98.44 और डीजल 27 पैसे घटकर 88.76 रुपए प्रति लीटर, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 37 पैसे घटकर 96.40 और डीजल 36 पैसे घटकर 89.57 रुपए प्रति लीटर और उत्तराखंड में पेट्रोल 18 पैसे घटकर 95.41 और डीजल 11 पैसे घटकर 90.39 रुपए प्रति लीटर पर पहुं गया है।

घर बैठे जानें कीमतें

आप SMS कर पेट्रोल डीजल की कीमतों को घर बैठे जान सकते हैं. अगर आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP और अपने शहर का कोड लिख भेजें 9224992249 नंबर पर, बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP और शहर के कोड को लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना है। इसके बाद आपको SMS के जरिए सारी जानकारियां दे दी जाएंगी। एचपीसीएल उपभोक्ता HP Price व शहर का कोड लिखना होगा और 9222201122 पर भेजना होगा

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं। दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Published on:
01 Jan 2024 03:35 pm