राष्ट्रीय

Biggest City: क्या आप जानते हैं क्षेत्रफल के लिहाज से देश का सबसे बड़ा शहर कौन सा है? देखें टॉप 10 लिस्ट

Biggest Cities Of India: क्या आप जानते हैं कि भारत के सबसे बड़े शहरों में से कौन से शहर क्षेत्रफल के आधार पर शीर्ष पर हैं? देखें पूरी लिस्ट

5 min read

Biggest City Of India: भारत, अपनी विभिन्नता और विशालता के लिए जाना जाता है, जिसमें हर एक राज्य और शहर का अपना एक अलग महत्व है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि भारत के सबसे बड़े शहरों में से कौन से शहर क्षेत्रफल के आधार पर शीर्ष पर हैं? आपको लग रहा होगा की इस लिस्ट में मुंबई और जयपुर का नाम तो होगा ही, और क्यों ना हो देश के सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और आबादी वाले शहरों में से एक जो है, पर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि राष्ट्रीय जनगणना रिकार्ड और विभिन्न रिपोर्टस के अनुसार, इन दो बड़े शहरो का नाम तो पूरी टॉप 10 लिस्ट में शामिल ही नहीं है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको उन शहरों के बारे में बताएंगे जो अपने विशाल भू-भाग के लिए प्रसिद्ध हैं। आइए जानते हैं, कौन से हैं ये शहर।

1. दिल्ली

दिल्ली, भारत की राजधानी, जो ना केवल राजनीतिक और प्रशासनिक केंद्र है, बल्कि अपने ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक धरोहर के लिए भी बहुत मशहूर है। यहां बनी खूबसूरत इमारते जैसे लाल किला, कुतुब मीनार और इंडिया गेट लोंगो को अपनी तरफ आकर्षित करती है। यहां पर महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान, जैसे राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और भारत के सर्वोच्च न्यायालय स्थित हैं। यह शहर 1,484 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह शहर सबसे अधिक जनसंख्या वृद्धि दर के साथ-साथ सबसे आगे है। दिल्ली अपने स्वादिष्ट भोजन के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां अनेक विकल्प मौजूद हैं, जो इसे रहने के लिए एक आइडियल शहर बनाते हैं।

2. बेंगलुरु (कर्नाटक)

बेंगलुरु, जिसे 'भारत की सिलिकॉन वैली' और 'आईटी कैपिटल' भी कहा जाता है, जो अपने आधुनिकता और खुले स्थानों के अनूठे मिश्रण से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है, 741 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह शहर आईटी उद्योग का केंद्र है और कई बड़े मल्टीनेशनल कंपनियों का घर है। बेंगलुरु अपने उद्यानों, जैसे कि लालबाग और कब्बन पार्क, के लिए भी जाना जाता है। बैंगलोर अपनी क्षमताओं, सामाजिक सुविधाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर, जीवंत बाजारों, सांस्कृतिक इतिहास, और स्वादिष्ट खाने के लिए प्रसिद्ध है। यहां की प्रगति, अवसर, और उच्च जीवन की तलाश में लोग आते रहते हैं, क्योंकि यहां पर सक्रिय रोजगार बाजार, श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान, और सांस्कृतिक जीवन का विस्तार है।

3.विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)

विशाखापट्टनम, या विजाग, 681.96 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ आंध्र प्रदेश का एक प्रमुख बंदरगाह शहर है। यह शहर अपने खूबसूरत समुद्र तटों, जैसे आरके बीच और ऋषिकोंडा बीच, और औद्योगिक विकास के लिए प्रसिद्ध है। विशाखापट्टनम का विशाखा स्टील प्लांट और शिपयार्ड इसे आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण बनाते हैं। विशाखापट्टनम अपनी पारंपरिक संगीत और नृत्य शैलियों के लिए भी प्रसिद्ध है, जैसे क्लासिकल संगीत और कुछ स्थानीय लोकनृत्य, जो इसकी सांस्कृतिक धरोहर को समृद्धता देते हैं। यहां का स्थानीय समुद्री भोजन की ताजगी विशेष रुप से मनमोहक हैं। इस शहर में प्राकृतिक सौंदर्य और औद्योगिक प्रगति का एक अनूठा संगम देखने को मिलता है।

4. हैदराबाद (तेलंगाना)

हैदराबाद, 650 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ, अपनी प्राचीन संस्कृति और आधुनिक आईटी उद्योग का मिश्रण है। इस शहर की पहचान चारमीनार और गोलकुंडा किला जैसी ऐतिहासिक इमारतों से होती है, जो इसके समृद्ध इतिहास को दर्शाती हैं, वहीं साइबराबाद के आईटी पार्क इस शहर के आधुनिक विकास का प्रतीक हैं। हैदराबाद अपने स्वादिष्ट बिरयानी के लिए भी बेहद प्रसिद्ध है, जिसे स्थानीय लोग न केवल खाना बल्कि उसे पसंद करना और उसकी चर्चा करना अपनी संस्कृति का हिस्सा मानते हैं। शहर की सुंदरता को यहां की शांत झीलें, जैसे हुसैन सागर, और प्राकृतिक परिदृश्य और भी आकर्षक बनाते हैं। हैदराबाद का आतिथ्य सत्कार और विविध संस्कृति इसे ऐसा शहर बनाते हैं, जहां परंपरा और विकास स्नेह ढंग से साथ रहते हैं। इस मिलनसार और विविधतापूर्ण संस्कृति के कारण, हैदराबाद एक ऐसा शहर है जो हर किसी को अपने में समेट लेता है।

5.लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी और 'नवाबों का शहर' है। यह शहर अपनी नजाकत और तहजीब के साथ-साथ अपने नवाबी इतिहास और भव्य मुग़ल वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर 631 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। लखनऊ के प्रमुख आकर्षणों में बड़ा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा शामिल हैं, जो इसकी ऐतिहासिक शान और सुंदरता को दर्शाते हैं। यहां की चिकनकारी कढ़ाई की बारीकी भी विश्वप्रसिद्ध है। लखनऊ की अवधि व्यंजन-शैली, जिसमें स्वादिष्ट कबाब और बिरयानी शामिल हैं, खाद्य प्रेमियों को विशेष रूप से आकर्षित करती है। यह शहर अपनी गर्मजोशी और सांस्कृतिक धरोहर के कारण सभी का दिल जीत लेता है।

6. अहमदाबाद (गुजरात)

अहमदाबाद, 464.16 वर्ग किलोमीटर में फैला, गुजरात का सबसे बड़ा शहर और राज्य का प्रमुख व्यवसायिक और सांस्कृतिक केंद्र है। यह शहर अपने समृद्ध इतिहास और आधुनिकता का अद्भुत प्रतीक है। साबरमती आश्रम और अक्षरधाम मंदिर इसके प्रमुख स्थलों में शामिल हैं। अहमदाबाद अपनी कपड़ा और फार्मास्युटिकल उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है और एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और आर्थिक केंद्र है। यह भारत का पहला यूनेस्को विश्व धरोहर शहर भी है, जो इसकी अनमोल वास्तुकला और ऐतिहासिक धरोहर को दर्शाता है। इसके अलावा, अहमदाबाद का गरबा नृत्य भी विश्वभर में लोकप्रिय है, जो इसकी सांस्कृतिक को प्रदर्शित करता है।

7. इंदौर (मध्यप्रदेश)

इंदौर, 530 वर्ग किलोमीटर में फैला, मध्य प्रदेश का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है और स्वच्छता में लगातार भारत का सबसे साफ शहर रहा है, जिसे स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में शीर्ष स्थान मिला है। यह शहर अपने खाद्य प्रेम के लिए भी प्रसिद्ध है, जहां सराफा बाज़ार के रात के स्ट्रीट फूड और 56 दुकान के व्यंजन विशेष आकर्षण हैं। इंदौर का राजवाड़ा पैलेस और लाल बाग पैलेस इसकी ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल हैं, जो इसकी समृद्ध संस्कृति और इतिहास को दर्शाते हैं। इंदौर एक महत्वपूर्ण वित्तीय और वाणिज्यिक केंद्र होने के साथ-साथ शिक्षा का भी प्रमुख केंद्र है। यहां के प्रसिद्ध संस्थान जैसे IIT इंदौर और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के लिए जाने जाते हैं, जो छात्रों को श्रेष्ठ शैक्षणिक अवसर देते हैं।

8.पुणे (महाराष्ट्र)

पुणे, 331.26 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ, महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर अपने सुहाने वातावरण, थिएटर, नृत्य, संगीत, और अच्छी सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध है। 'पूर्व का ऑक्सफोर्ड' के रूप में भी जाना जाता है, पुणे अपने शैक्षणिक संस्थानों और आईटी पार्क के कारण एक युवा और गतिशील शहर के रूप में माना जाता है। शनिवार वाड़ा और सिंहगढ़ किला इसके महत्वपूर्ण ऐतिहासिक आकर्षण हैं, जो इसे एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर बनाते हैं।

9.भोपाल (मध्य प्रदेश)

भोपाल, 463 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ, मध्य प्रदेश की राजधानी है। यह शहर अपनी झीलों और हरियाली के लिए प्रसिद्ध है, जिसे 'सिटी ऑफ लेक्स' भी कहा जाता है। भोजताल और छोटा तालाब इसके प्रमुख जल निकाय हैं। भोपाल में भारत के एक महत्वपूर्ण मस्जिदों में से एक, कई अन्य ऐतिहासिक स्थलों के साथ, शिक्षा और अनुसंधान का केंद्र है। भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान और भारतीय वन प्रबंधन संस्थान भी भोपाल में स्थित हैं।

10.सूरत (गुजरात)

सूरत, 'दि डायमंड सिटी' ऑफ इंडिया। सूरत का डायमंड कटिंग और पॉलिशिंग उद्योग इसे डायमंड सिटी बनाता है। यह शहर 326.5 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ, गुजरात का प्रमुख व्यावसायिक शहर है। यह शहर अपने हीरा और कपड़ा उद्योगों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। सूरत का दुमस बीच और ऐतिहासिक किला इसके प्रमुख आकर्षण हैं। यहां का स्ट्रीट फूड, जिसमें लजीज लोचो, खमण, और अंडा गोटाला शामिल हैं, खाने के शौकीनों को खूब भाता है। सूरत अपनी तेज़ी से विकास, समृद्ध संस्कृति, और गहन इतिहास के कारण स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए सुंदर अनुभव प्रदान करता है।

इन शहरों का विशाल क्षेत्रफल और विविधता उन्हें न केवल भारत के नक्शे पर महत्वपूर्ण बनाते हैं, बल्कि उनकी समृद्ध सांस्कृतिक और आर्थिक विरासत भी इन्हें खास बनाती है। हर एक शहर की अपनी अनूठी पहचान, परंपराएं और भूमिका है, जो उसे अनोखा बनाती है। चाहे दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहर हो या बेंगलुरु की आईटी संस्कृति, विशाखापट्टनम के समुद्र तट हों या लखनऊ की नवाबी तहजीब, ये सभी शहर अपनी विशेषताओं के कारण दुनिया भर में मशहूर हैं और इन्हें भारत का गर्व बनाते हैं।

Published on:
22 Aug 2024 09:37 am
Also Read
View All

अगली खबर