
भाजपा के तमिलनाडु राज्य सचिव अमर प्रसाद रेड्डी
Tamil Nadu BJP : भाजपा के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु राज्य सचिव अमर प्रसाद रेड्डी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी आधिकारिक पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले के साथ ही भाजपा के साथ उनका 13 साल पुराना लंबा जुड़ाव खत्म हो गया है। अमर प्रसाद रेड्डी को तमिलनाडु में भाजपा के सबसे सक्रिय और प्रमुख चेहरों में गिना जाता था। आपको बता दें कि बीते दिनों अन्नामलाई ने भी बीजेपी छोड़ दी थी। तमिलनाडु बीजेपी का यह दूसरा बड़ा झटका है।
सोशल मीडिया पर अपने फैसले की घोषणा करते हुए अमर प्रसाद ने कहा कि वह अन्नामलाई के साथ उनके भावी राजनीतिक सफर में शामिल होंगे। उन्होंने पोस्ट किया कि मैंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है और मैं थलाइवर अन्नामलाई के साथ उनके आगे के सफर में शामिल होऊंगा।
आपको बता दें कि अमर प्रसाद रेड्डी साल 2013 में एक युवा के रूप में बीजेपी के साथ जुड़े थे। रेड्डी ने पार्टी के स्पोर्ट्स और स्किल डेवलपमेंट सेल के संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में मोदी कबड्डी लीग का सफल आयोजन हुआ। इसमें 60,000 से ज्यादा युवा शामिल हुए थे। उन्होंने एन मन्न एन मक्कल यात्रा के मुख्य आयोजक के रूप में भी बड़ी जिम्मेदारी निभाई। अब बीजेपी से इस्तीफा देने के साथ ही पाटी से 13 साल का रिश्ता खत्म हो गया।
आपको बता दें कि अन्नामलाई के जाने के कुछ ही घंटों के भीतर तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष करुणा नागराजन और पार्टी के 15 अन्य पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पार्टी की इस स्थिति से निपटने की क्षमता पर सवाल उठने लगे। राज्य भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने मीडिया के सामने आकर कहना पड़ा था कि अन्नामलाई के जाने से संगठन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
आपको बता दे कि बीजेपी की तमिलनाडु इकाई के उपाध्यक्ष करुणा नागराजन ने शुक्रवार कहा था कि वह पार्टी छोड़कर के अन्नामलाई का समर्थन करेंगे। नागराजन ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने और अन्नामलाई के नए राजनीतिक आंदोलन में उनका समर्थन करने का फैसला किया है।
Updated on:
10 Jun 2026 06:24 pm
Published on:
10 Jun 2026 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
