
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार
TMC Crisis: पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) इन दिनों सबसे बूरे दौर से गुजर रही है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टूट कर बिखर गई है। पूर्व सीएम ममता को अपने ही लोगों से बगावत का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी के नेता एक-एक करके टीएमसी को छोड़कर जा रहे है।
इसी कड़ी में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। उनकी करीबी और पार्टी की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस पर अब भारतीय जनता पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बुधवार को ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। बालुरघाट में मीडिया से बात करते हुए मजूमदार ने TMC नेता सुष्मिता देव के राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि TMC जल्द ही सिमटकर सिर्फ़ एक साइनबोर्ड बनकर रह जाएगी।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को खुद नहीं पता कि लोग उनसे क्यों नाराज हैं। वे ही बता पाएंगे कि वे इस्तीफा कब देंगे। यह उन पर निर्भर करता है। हम कुछ नहीं कह सकते। तृणमूल कांग्रेस पार्टी का नाम तो रहेगा। तृणमूल कांग्रेस नाम की कोई पार्टी नहीं रहेगी। मुझे ऐसा लगता है। हम चुनाव से पहले भी यही कहते थे। जब 2024 में हमारी सीटें कम हुईं। उसके बाद भी हमने कहा था - जिस दिन वे हारेंगे, उस दिन कोई दूसरी पार्टी नहीं रहेगी।
सुष्मिता देव ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए इस्तीफे पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। टीएमसी में चल रही बगावत के चलते क्या पार्टी से जुड़े और भी बड़े नाम भविष्य में इस्तीफा दे सकते है, इस सवाल के जवाब में सुष्मिता ने कहा कि मुझे नहीं पता है कि कौन क्या कर रहा है। कौन पार्टी छोड़ रहा है और कौन नहीं यह वही लोग बता सकते है।
मैं क्यों इस बात पर कमेंट करूं। मैंने आज सुबह अपना इस्तीफा उप राष्ट्रपति को दे दिया है। उन्होंने आगे कहा कि यह मेरा अधिकार है कि मैं कैसी राजनीति करना चाहती हूं और कहा करना चाहती हूं या फिर मैं राजनीति में रहुंगी या नहीं। मुझे यह सब तय करने के लिए कुछ दिन का समय चाहिए है।
Updated on:
10 Jun 2026 05:18 pm
Published on:
10 Jun 2026 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
