26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अब टाइफाइड से जंग…’: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, ड्रिप वाली फोटो वायरल

Abhijeet Deepke Health Update: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के खत्म होते ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की सेहत से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Jul 26, 2026

Abhijeet Dipke

Abhijeet Deepke Health Update : (Photo-X/@cockroachisback)

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के खत्म होते ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की सेहत से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। एक्स पर शेयर की गई एक तस्वीर में अभिजीत दीपके बीमार हालत में ड्रिप लगवाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही उनके समर्थक जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं।

एक्स पर शेयर की गई तस्वीर

यह पोस्ट @Cockroachisback नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। फोटो में अभिजीत दीपके एक बेड पर लेटे दिख रहे हैं और उनके हाथ में कैनुला लगा हुआ है, जिसमें एक स्वास्थ्यकर्मी ड्रिप चढ़ाता नजर आ रहा है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, 'मैन इज फाइटिंग टाइफाइड नाउ!' (बंदा अब टाइफाइड से लड़ रहा है)। शेयर किए जाने के कुछ ही देर में यह फोटो तेजी से वायरल हो गई और इस पर हजारों व्यूज और कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

समर्थक बोले-अभी लंबी लड़ाई बाकी है

अभिजीत दीपके के समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ अभिजीत। अभी पंजाब, कर्नाटक जैसी कई और लड़ाइयां लड़नी बाकी हैं।' वहीं एक अन्य समर्थक ने लिखा, 'आप एक बहादुर इंसान हैं! इस बीमारी से जरूर उबर जाएंगे। गेट वेल सून ब्रो!'

'देश के युवाओं की जीत, भरोसा जताने के लिए शुक्रिया'

इसस पहले अभिजीत दीपके ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर पूरे देश के समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 37 दिनों के कठिन और अनिश्चितता भरे सफर के बाद अब जाकर सुकून की सांस मिली है। पिछले कई हफ्तों से यह नहीं पता होता था कि शाम तक क्या होगा, लेकिन अब कोई पैनिक नहीं है। यह जीत देश के युवाओं और उन सभी लोगों की है जिन्होंने मुश्किल वक्त में हम पर भरोसा जताया। दीपके ने जंतर-मंतर पर मौजूद उन कार्यकर्ताओं और समर्थकों से माफी भी मांगी, जिनसे वे आंदोलन खत्म होने के बाद खराब स्वास्थ्य के कारण व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल सके। उन्होंने बताया कि तेज बुखार होने के कारण उन्हें तुरंत घर लौटना पड़ा था।

आलोचकों को भी कहा धन्यवाद

अभिजीत दीपके ने अपने विरोधियों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सवालों और आलोचनाओं ने ही संगठन को बेहतर बनने और लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की। उन्होंने साफ किया कि यह सिर्फ एक शुरुआत है और सीजेपी का सफर बहुत लंबा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग