26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘यूरोप को भारत से सीखना चाहिए’: 386 रुपए में दिल्ली-जयपुर का सफर कर गदगद हुआ ब्रिटिश टूरिस्ट, बोला-‘पैसा वसूल’

British tourist India bus experience: भारत भ्रमण पर आए एक ब्रिटिश पर्यटक ने देश की बस सेवाओं की जमकर तारीफ की है। दिल्ली से जयपुर तक एक प्राइवेट स्लीपर बस से सफर करने वाले जैक हीटॉन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर भारतीय स्लीपर बस सर्विस की गुणवत्ता को यूरोपीय बसों से बेहतर बताया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Jul 26, 2026

British tourist India travel

British tourist India travel। फोटो- वीडियो का स्क्रीशॉट

British tourist India bus experience: नई दिल्ली। भारत भ्रमण पर आए एक ब्रिटिश पर्यटक ने देश की बस सेवाओं की जमकर तारीफ की है। दिल्ली से जयपुर तक एक प्राइवेट स्लीपर बस से सफर करने वाले जैक हीटॉन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर भारतीय स्लीपर बस सर्विस की गुणवत्ता को यूरोपीय बसों से बेहतर बताया है। जैक ने अपने वीडियो में दिखाया कि महज 4 डॉलर (लगभग 386 रुपए) में उन्हें आधुनिक और आरामदायक स्लीपर सीट के साथ-साथ बस के अंदर ही साफ-सुथरा टॉयलेट और लजीज खाना भी मिला।

जैक बोले-'पैसा वसूल'

बस सेवाओं की क्वालिटी देखकर जैक हैरान रह गए। सफर के दौरान मिले खाने की तारीफ करते हुए जैक ने कहा कि मुझे लगा था कि हवाई जहाज जैसा बेस्वाद खाना मिलेगा, लेकिन जब प्लेट सामने आई तो उसमें कढ़ी, दाल, सब्जी, चावल, चपाती और एक गुलाब जामुन भी था। इसका स्वाद तो कई रेस्तरां के खाने से भी बेहतर था। भोजन की तारीफ में जैक ने आगे कहा कि यह पूरी तरह से 'वैल्यू फॉर मनी' यानी पैसे की पूरी वसूली है। जैक ने आगे बताया कि बस का केबिन काफी हवादार और बड़ा था, जहां लेटने पर पैर फैलाने की पूरी जगह थी। बस में मौजूद साफ-सुथरे टॉयलेट और वॉशबेसिन को देखकर भी वे काफी प्रभावित हुए।

386 रुपए में 7 घंटे का सफर

दिल्ली से जयपुर के इस सफर में महज 4 डॉलर (लगभग 386 रुपए) के खर्च पर जैक ने कहा कि इतने कम दाम में इतनी सुविधाओं के बाद आप वाकई कोई शिकायत नहीं कर सकते। इसलिए मैं आगे भी इस तरह का सफर जरूर करूंगा। जैक ने बताया कि उनको बस यात्रा पसंद नहीं है, लेकिन दिल्ली से जयपुर का यह 7 घंटे का सफर उनके लिए काफी मजेदार रहा।

'यूरोप को भारत से सीखना चाहिए…'

'भारत यूरोप को कुछ सिखा सकता है' टाइटल से शेयर किए गए अपने वीडियो के कैप्शन में जैक ने लिखा, 'मैं पिछले लगभग साढ़े तीन महीने से भारत में घूम रहा हूं… लेकिन सच कहूं तो, इस स्लीपर बस ने मुझे काफी खुश कर दिया। यह अब तक की मेरी सबसे बेहतरीन बस यात्राओं में से एक थी'।

सोशल मीडिया पर लोग बोले-यह वैल्यू फॉर मनी है

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, '7 घंटे के सफर के लिए 4 डॉलर में ऐसी सुविधाएं मिलना किसी लॉटरी से कम नहीं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भारत का यह सकारात्मक और सच्चा पहलू दिखाने के लिए आपका शुक्रिया।'

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग