Jharkhand news: सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर मस्जिद के पास पथराव की घटना हुई। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दो पक्ष आमने-सामने हो गए।
Section 144 in Ranchi: झारखंड के रांची में देवी सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई। दरअसल, सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर मस्जिद के पास पथराव की घटना हुई। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दो पक्ष आमने-सामने हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। रांची पुलिस ने शुक्रवार को नगरी इलाके में एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू कर दी।
अधिकारियों ने क्या कहा
रांची पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि झारखंड के रांची में देवी सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प के बाद धारा 144 लागू कर दी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है।
बिहार में भी हुई ऐसी ही घटना
बता दें कि बिहार में इसी तरह की एक घटना का मामला दरभंगा से आया है। दरभंगा के बहेरा बाजार में देवी सरस्वती प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए निकले जुलूस पर पथराव के बाद दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। दरभंगा के जिलाधिकारी, एसएसपी और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
दरभंगा के DM राजीव रौशन ने क्या कहा
दरभंगा के डीएम राजीव रौशन ने कहा कि बहेरा थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गयी। अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। दरभंगा डीएम ने कहा कि इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। दो समुदायों के बीच पथराव हुआ। फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
ये भी पढ़ें: ISRO का GSLV F14 रॉकेट ‘नॉटी बॉय’ आज होगा लॉन्च, जानिए मिशन की पूरी डिटेल