राष्ट्रीय

मणिपुर में जवानों के काफिले पर हुआ हमला, दो शहीद, कई घायल

बंदूकधारियों के एक समूह ने असम राइफल्स के जवानों के वाहन पर हमला किया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

2 min read
Sep 19, 2025
मणिपुर में जवानों पर किया हमला (Photo-IANS)

 मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम अज्ञात हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए और कई घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी के अनुसार यह घटना बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल सबल लेईकाई इलाके में हुई।

ये भी पढ़ें

चीन की तारीफ क्यों कर रहे शशि थरूर? भारत के लिए भी कही ये बात

दो जवान हुए शहीद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह ने असम राइफल्स के जवानों के वाहन पर हमला किया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद, वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी इलाके में पहुँच गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

इलाके की घेराबंदी

वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारी हथियारों से लैस हमलावरों ने इम्फाल से बिष्णुपुर जा रहे असम राइफल्स के जवानों के वाहन पर गोलीबारी की। अचानक हुए हमले में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पाँच अन्य गोली लगने से घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश में तलाशी अभियान जारी है।

पूर्व सीएम ने जताया दुख

पूर्व सीएम बीरेन सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- नाम्बोल सबल लेईकाई में हमारे बहादुर 33 असम राइफल्स के जवानों पर हुए हमले की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूँ। दो जवानों की जान जाना और कई अन्य का घायल होना हम सभी के लिए एक गहरा आघात है। शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। उनका साहस और बलिदान हमेशा हमारे दिलों में रहेगा। इस जघन्य अपराध के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

6 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

इस बीच, सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान इंफाल घाटी के तीन जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

6 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

इस बीच, सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान इंफाल घाटी के तीन जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) संगठन के तीन कट्टर कार्यकर्ताओं को उनके संबंधित आवासों से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एक अन्य कार्यकर्ता को इंफाल पूर्वी जिले के एंड्रो से गिरफ्तार किया गया। वहीं प्रतिबंधित पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक (PREPAK) संगठन के एक सक्रिय कार्यकर्ता को थौबल जिले के इचन खुनौ से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें

भगौड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी केस में आया बड़ा अपडेट, रेप मामले में किया था गिरफ्तार

Published on:
19 Sept 2025 08:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर